कुर्की वारंटी अभियुक्त ने चांदन थाना में किया आत्मसमर्पण
चान्दन ( बांका )। निज प्रतिनिधि चान्दन थाना क्षेत्र के कनोदिया दुघरवा टोला निवासी

चान्दन ( बांका )। निज प्रतिनिधि चान्दन थाना क्षेत्र के कनोदिया दुघरवा टोला निवासी एक कुर्की वारंटी अभियुक्त ने रविवार को चांदन थाना में आत्मसमर्पण कर दिया। जानकारी के अनुसार दुघरवा टोला निवासी रमेश मरांडी, पिता पूरन मरांडी, के विरुद्ध पूर्व में न्यायालय से गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था। वारंट निर्गत होने के बाद भी वह लगातार फरार चल रहा था। न्यायालय में उपस्थित नहीं होने पर उसके घर पर इस्तेहार भी चिपकाया गया था, लेकिन इसके बावजूद वह पुलिस की पकड़ से बाहर था। बाद में न्यायालय से कुर्की-जब्ती वारंट जारी होने की सूचना मिलते ही अभियुक्त ने रविवार को चांदन थाना पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया।
इस संबंध में थानाध्यक्ष श्रीकांत भारती ने बताया कि कुर्की-जब्ती मामले के अभियुक्त ने थाना में आत्मसमर्पण किया है। सोमवार को उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


