विक्रमपुर स्थित पेट्रोल पंप पर डीजल और पेट्रोल नदारत लोग परेशान
पंजवारा(बांका),निज प्रतिनिधिपंजवारा(बांका),निज प्रतिनिधि क्षेत्र के विक्रमपुर स्थित एकमात्र पेट्रोल पंप पर शनिवार को नो स्टॉक का बोर्ड लटक गया। डीजल और

पंजवारा(बांका),निज प्रतिनिधि क्षेत्र के विक्रमपुर स्थित एकमात्र पेट्रोल पंप पर शनिवार को नो स्टॉक का बोर्ड लटक गया। डीजल और पेट्रोल दोनों खत्म होने से इलाके में हड़कंप मच गया है।आलम यह रहा कि शनिवार को सैकड़ों वाहन चालक तेल की उम्मीद में टंकी पहुंचे, लेकिन उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ा।वर्तमान में लग्न और शादी-विवाह का सीजन जोरों पर है।ऐसे में डीजल-पेट्रोल की किल्लत ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है।बारात ले जाने के लिए बुक की गई गाड़ियों के सामने ईधन का संकट खड़ा हो गया है।विक्रमपुर टंकी क्षेत्र का इकलौता पंप होने के कारण आस-पास के दर्जनों गांवों की निर्भरता इसी पर है।तेल
न मिलने के कारण कई मांगलिक कार्यों की तैयारियों में बाधा आ रही है।शनिवार सुबह से ही पेट्रोल पंप पर लंबी कतारें देखी गईं।लेकिन जैसे ही कर्मचारियों ने स्टॉक खत्म होने की घोषणा की,तो लोग परेशान हो गए।बाइक से लेकर ट्रैक्टर और चार पहिया वाहन चालकों को घंटों इंतजार के बाद निराश होकर वापस जाना पड़ा।पंप प्रबंधन का कहना है कि खाड़ी देशों में जारी तनाव के कारण कच्चे तेल की आपूर्ति प्रभावित हुई है,जिसका असर लोकल सप्लाई चेन पर पड़ा है।तेल डिपो से ही खेप नहीं पहुंचने के कारण स्टॉक समाप्त हो गया है।


