Foundation Laid for New Bridge in Belhar Enhancing Connectivity and Safety बांका : विधायक ने किया धौरी पुल निर्माण का शिलान्यास, Banka Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBanka NewsFoundation Laid for New Bridge in Belhar Enhancing Connectivity and Safety

बांका : विधायक ने किया धौरी पुल निर्माण का शिलान्यास

बेलहर में विधायक मनोज यादव ने 21 करोड़ 56 लाख की लागत से नए पुल का शिलान्यास किया। यह पुल मुंगेर और बांका जिलों को जोड़ेगा और श्रावणी मेला के दौरान कांवरियों की यात्रा को सुरक्षित बनाएगा। विधायक ने...

Newswrap हिन्दुस्तान, बांकाMon, 8 Sep 2025 04:53 AM
share Share
Follow Us on
बांका : विधायक ने किया धौरी पुल निर्माण का शिलान्यास

बेलहर(बांका), निज प्रतिनिधि। स्थानीय विधायक मनोज यादव ने रविवार को बेलहर प्रखंड स्थित कांवरिया पथ धौरी और कुमरसार बीच बदुआ नदी पर 21 करोड़ 56 लाख की लागत से बनने वाले नए पुल का शिलान्यास किया। इस अवसर पर विधायक मनोज यादव ने कहा की यह पुल मुंगेर और बांका दो जिला को जोड़ेगा। यह पुल बनने से श्रावणी मेला में चलने वाले लाखों कांवरियों को बीच नदी से नहीं गुजरना पड़ेगा और आने जाने में आसानी होगी। शिलान्यास के दौरान सैकड़ों लोग उपस्थित थे। पुल के शिलान्यास के बाद विधायक मनोज यादव राजपुर पंचायत के दौलतपुर गांव पहुंचे। जहां विगत दिनों सड़क दुर्घटना में नागेश्वर सिंह की मौत हो गई थी।

विधायक ने पीड़ित और शोकाकुल परिवार से मिलकर उन्हें सांत्वना दिया और गहरी संवेदना प्रकट किया। पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता दिलाने का भरोसा दिया। इसके बाद बहोरना पंचायत के बिसनपुर गांव और निमिया पंचायत के कासीडीह गांव में जनता दरबार लगाया और जन संवाद करते हुए लोगों की समस्याएं सुनी। उन्होंने समस्याओं का निराकरण करने का भरोसा दिया। इस अवसर पर मुखिया रामानंद पंडित, परमानंद यादव, अमरकांत ज्योति, मनोरंजन सिंह, वीरेंद्र यादव, सुबोध साह, राधे यादव नवीन यादव, शंभूनाथ साह, दिनेश सिंह, साथ चंद्र दास, रविंद्र यादव आदि उपस्थित थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।