ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार बांका गायत्री महायज्ञ हेतु समिति का गठन

गायत्री महायज्ञ हेतु समिति का गठन

धोरैया (बांका)। प्रखंड के रणगांव पंचायत अंतर्गत सरबा गांव में देव परिवार



गायत्री महायज्ञ हेतु समिति का गठन
हिन्दुस्तान टीम,बांकाMon, 29 Nov 2021 08:20 PM
ऐप पर पढ़ें

धोरैया (बांका)। प्रखंड के रणगांव पंचायत अंतर्गत सरबा गांव में देव परिवार विस्तार 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ एवं सद्गुरु सद ग्रंथ मेला का भव्य आयोजन आगामी 14 फरवरी से 17 फरवरी तक शांतिकुंज हरिद्वार के विद्वान टोलियों द्वारा संपन्न होगा। कार्यक्रम के संयोजक प्रतिनिधि दीप कुमार दीप ने बताया कि अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार की स्थापना के 50 वर्ष पूरे होने पर स्वर्ण जयंती आयोजन विश्व भर में संपन्न किए जा रहे हैं। इसी के तहत तीर्थ चेतना की अध्यात्मिक व सांस्कृतिक उर्जा का विकास व विस्तार हेतु कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम की सफलता हेतु सरबा गांव में आम बैठक करके एक समिति का गठन किया गया जिसमें राम दुलारी देवी को महिला अध्यक्ष डॉ. बालमुकुंद मंडल को अध्यक्ष, जिप सदस्य सोनी सिंह, रासबिहारी चौधरी, अजीत प्रसाद सिंह, जवाहर पंजियारा, विभाष कुमार सविता कुंज को संरक्षक व जयप्रकाश चौधरी को उपाध्यक्ष, नवीन मंडल, इंदु देवी शिव नारायण महतो को कोषाध्यक्ष एवं अभिषेक कुमार बुध नारायण मंडल, हरि किशोर, सरवन कुमार को सदस्य बनाया गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें