नदी में बाढ़ धौरी के ध्वस्त पुल पर से गुजर रहे कांवरिया
बेलहर(बांका)/ निज प्रतिनिधिबेलहर(बांका)/ निज प्रतिनिधि प्रखंड क्षेत्र के कांवरिया पथ धौरी और कुमरसार के बीच बदुआ नदी में बाढ़ आ जाने से लाखों कांवरियो

बेलहर(बांका)/ निज प्रतिनिधि प्रखंड क्षेत्र के कांवरिया पथ धौरी और कुमरसार के बीच बदुआ नदी में बाढ़ आ जाने से लाखों कांवरियों का रास्ता बंद हो गया है। कांवरिया या तो क्षतिग्रस्त डायवर्सन या तो ध्वस्त धौरी पुल पर से जान जोखिम में डालकर गुजर रहे हैं। पुल का पश्चिमी भाग मुंगेर जिला में और पूर्वी भाग बांका जिला में पड़ता है। कोई प्रशासन कांवरियों को खतरनाक पुल से गुजरने से नहीं रोक रहे हैं। सबसे बड़ी समस्या कांवरियों के लिए यह है की कांवरियों का रेला चल रहा है। रात भर कांवरिया चलते हैं। लेकिन ने तो ध्वस्त पुल पर और न ही डायवर्सन पर रोशनी की व्यवस्था है।
न कोई पहरेदारी है। ऐसी स्थिति में रविवार को रात के अंधेरे में दौड़ रहे लाखों डाक कांवरियों का क्या होगा। उन्हें अंधेरे में पुल या डायवर्सन से गुजरना पड़ेगा और इस दौरान कुछ भी हादसा हो सकता है। इधर स्थानीय सीओ शशिकांत शुक्ला ने बताया की डायवर्सन पर चलने के लिए पुल के नीचे लाइट की व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा की यदि कांवरिया ध्वस्त पुल पर से चल रहा है तो उसपर रोक लगाया जाएगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




