ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार बांकाभूमि विवाद में पांच लोग जख्मी

भूमि विवाद में पांच लोग जख्मी

बौंसी थाना क्षेत्र के गीदरलीला गांव में भूमि विवाद में रविवार को खूनी संघर्ष हो गया। इसमें आधे दर्जन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये। इस संबंध में गीदरलीला निवासी शिवनारायण सिंह ने एक दर्जन नामजद व...

भूमि विवाद में पांच लोग जख्मी
हिन्दुस्तान टीम,बांकाMon, 06 Aug 2018 01:22 AM
ऐप पर पढ़ें

बौंसी थाना क्षेत्र के गीदरलीला गांव में भूमि विवाद में रविवार को खूनी संघर्ष हो गया। इसमें आधे दर्जन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये। इस संबंध में गीदरलीला निवासी शिवनारायण सिंह ने एक दर्जन नामजद व अन्य अज्ञात पर मारपीट एवं लूट की प्राथमिकी दर्ज करायी है।

दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि पीड़ित पक्ष जब अपने खेत में ट्रैक्टर से खेत जोतकर घर आ रहा था तो रास्ते में ही गांव के दूसरे पक्ष के करीब 35 से 40 की संख्या में हथियार से लैश लोगों ने हमला कर दिया और वाहन को रोकर कर गड़ांसे से हमला कर दिया। मदद को आए परिवार के अन्य सदस्य इनमें गोपाल प्रसाद सिंह (45), रोहित सिंह (17), रमण कुमार (21), श्रीकांत सिंह (40), रमाकांत सिंह (45), कविता देवी (35) जख्मी हो गये। इस दौरान अपराधियों ने पीड़ित पक्ष के गले का सोने का चैन एवं पांच हजार नगद राशि भी छिन लिया। जख्मियों में दहशत इतना था कि कोई कुछ बता पाने की स्थिति में नहीं था। सभी के शरीर खून से लथपथ था। सभी घायलों को परिजनों एवं अन्य लोगों की मदद से रेफरल अस्पताल में पहुंचाया गया। जहां पर डॉ. आर. के. सिंह ने सभी का इलाज किया। उनमें से गंभीर रुप से जख्मी गोपाल प्रसाद सिंह और रामाकांत सिंह को बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया गया। जानकारी हो कि, गांव के एक भूखंड पर काफी दिनों से दोनों पक्ष से विवाद चला आ रहा है और इससे पूर्व में भी पीड़ित पक्ष ने बौंसी थाना में उपरोक्त आरोपियों पर कार्रवाई के लिए आवेदन दिया गया था। इसके बाद यह घटना घटी है। वहीं इस संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें