
धान के पुंज में आग लगने से किसान को भारी नुकसान
धोरैया(बांका)संवाद सूत्र बलियास गांव में गुरुवार की दोपहर अचानक आग लगने से मो सज्जाद
धोरैया(बांका)संवाद सूत्र बलियास गांव में गुरुवार की दोपहर अचानक आग लगने से मो सज्जाद के खलिहान पर रखे करीब तीन बीघा खेत का धान जलकर पूरी तरह राख हो गया। आग लगने की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। जानकारी क़े अनुसार आग इतनी तेज थी कि दमकल के पहुंचने तक पूरा धान का पुंज जल चुका था। आग की घटना से किसानों को भारी नुकसान हुआ है। पुंज में आग लगने के कारणों का कोई पता नहीं चल सका है। आपसी विवाद में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में सात लोग जख्मी, पांच रेफर अमरपुर (बांका), निज संवाददाता| अमरपुर थाना क्षेत्र के विशंभरचक गांव में गुरुवार को दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में दोनों पक्षों को सात लोग जख्मी हो गए।

घायल चंद्रशेखर पासवान ने बताया कि विगत कई दिनों से गांव के ही बुट्टन पासवान एवं उनके परिजन बिना किसी वजह के उन लोगों को गाली-गलौज कर रहे थे। गुरुवार को बुट्टन पासवान अपने परिजनों के साथ उनके घर आए तथा गाली-गलौज करने लगे। गाली देने का विरोध करने पर उन लोगों ने मारपीट शुरू कर दी जिसमें उनके अलावा उनके पिता बुद्धन पासवान, नीरज कुमार एवं बबीता देवी जख्मी हो गए। इधर दूसरे पक्ष के घायल बुट्टन पासवान ने बताया कि विपक्षी बुद्धन पासवान अपने परिजनों के साथ उनके परिवार के खिलाफ किसी गलत मंशा से साजिश रच रहे थे। इसका विरोध करने पर उन लोगों ने मारपीट शुरू कर दी जिसमें उनके अलावा पुत्री तुलसी कुमारी तथा रेखा देवी जख्मी हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टर ने उनका प्राथमिक उपचार किया तथा रेखा देवी, बुट्टन पासवान एवं तुलसी कुमारी को बांका एवं चंद्रशेखर पासवान तथा बबीता कुमारी को बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




