भूमि विवाद में गोलीबारी मामले में छह लोगो पर प्राथमिकी दर्ज
हिन्दुस्तान फॉलोअपहिन्दुस्तान फॉलोअप गोली लगने से घायल बालक की भागलपुर में हो रही इलाज बाराहाट (बांका)। निज प्रतिनिधि थाना...

बाराहाट (बांका)। थाना क्षेत्र के खरबा गांव में जमीनी विवाद को लेकर मंगलवार देर रात गोलीबारी की घटना में छोटू कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गया। परिजनों ने जख्मी छोटू कुमार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाराहाट में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों द्वारा छोटू कुमार की गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल बांका रेफर कर दिया गया। सदर अस्पताल में भी चिकित्सकों द्वारा सोनू कुमार की प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए मायागंज रेफर कर दिया। जहां उसका उपचार कराया जा रहा है। बुधवार को गोवर्धन यादव ने बाराहाट थाना में आवेदन देकर गांव के हेमंत यादव, देवेंद्र यादव, महेंद्र यादव, ओम प्रकाश यादव, साजन कुमार यादव सभी अंबा टीकर निवासी व पवन यादव, हीरालाल यादव ग्राम जैठोर ककरिया को घटना का नामजद आरोपी बनाया है। वादी ने थाना में दिया आवेदन में कहा है कि कांड में शामिल सभी नामजद आरोपी ने मास्केट एवं बंदूक तथा बम से हमला किया। इसी क्रम में ओम प्रकाश यादव एवं साजन कुमार ने गोली चलाने का आदेश दिया। इतने में देवेंद्र यादव ने गोली चला दी जिससे छोटू कुमार गोली लगने से जख्मी हो गया। इसी क्रम में आरोपी पवन यादव एवं हीरा यादव द्वारा चलाया गया बम की आवाज सुनकर ग्रामीण जुटने पर आरोपियों ने केस करने पर जान मारने की धमकी दी। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करते हुए मामले की छानबीन आरंभ कर दी है। इस पूरे मामले पर थानाध्यक्ष सतीश कुमार ने पूछने पर बताया की जमीन विवाद के मामले को लेकर दो पक्षों के बीच गोलीबारी की घटना को लेकर वादी द्वारा आवेदन दिया गया था। आवेदन के आलोक में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है कांड में संलिप्त सभी नामजद आरोपियों की धरपकड़ के लिए प्रयास तेज कर दिया गया है।
