ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार बांकाभूमि विवाद में चाकैय गांव में मारपीट

भूमि विवाद में चाकैय गांव में मारपीट

घायल व्यक्ति का इलाज हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पंजवारा में कराया गया

भूमि विवाद में चाकैय गांव में मारपीट
हिन्दुस्तान टीम,बांकाTue, 24 Mar 2020 12:06 AM
ऐप पर पढ़ें

घायल व्यक्ति का इलाज हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पंजवारा में कराया गयापिता एवं भाइयों सहित छह लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी

पंजवारा (बांका )। निज प्रतिनिधि

थाना क्षेत्र के सबलपुर पंचायत अंतर्गत चाकैय गांव में सोमवार सुबह जमीन विवाद को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। जिसमें एक पक्ष के एक व्यक्ति बुरी तरह घायल हो गए। घायल व्यक्ति को उसके परिजन पंजवारा थाना लेकर आए। जहां पुलिस द्वारा घायल व्यक्ति का इलाज हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पंजवारा में कराया गया। घटना को लेकर घायल हुए बुच्चो यादव द्वारा अपने [फळा ुङ्मङ्म‘ें१‘ २३ं१३: __ऊिीछ्रल्ल‘__7_1690591204]पिता एवं भाइयों सहित छह लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।[फळा ुङ्मङ्म‘ें१‘ ील्लि: __ऊिीछ्रल्ल‘__7_1690591204] पीडि़त ने थानाध्यक्ष को दिये आवेदन में घटना का जिक्र करते हुए बताया है कि पारिवारिक जमीन में हिस्से के विवाद को लेकर भाई सुनील यादव, राजीव यादव एवं पिता हरेश यादव, मां जमुनी देवी, फूलन देवी और अनीता देवी ने टांगी से मारकर उसे घायल कर दिया। मारपीट की घटना को लेकर थानाध्यक्ष ने बताया पीड़ित के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जाएगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें