ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार बांकाजिले के हर प्रखंड में खुलेगा फीस फीड मील

जिले के हर प्रखंड में खुलेगा फीस फीड मील

अच्छी खबरअच्छी खबर औद्योगिक विकास से समृद्धि की ओर बढेगा बांका बांका। निज प्रतिनिधि बांका जिला औद्योगिक विकास से...

जिले के हर प्रखंड में खुलेगा फीस फीड मील
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,बांकाMon, 14 Mar 2022 04:11 AM
ऐप पर पढ़ें

जिले के हर प्रखंड में खुलेगा फीस फीड मील

अच्छी खबर

औद्योगिक विकास से समृद्धि की ओर बढेगा बांका

बांका। निज प्रतिनिधि

बांका जिला औद्योगिक विकास से समृद्धि की ओर बढेगा। इसके लिये जिला सहकारिता विभाग की ओर से राष्ट्रीय सहकारी विकास परियाजना के तहत आइकोनिक प्रोजेक्ट में शामिल फीश फीड मील की स्थापना का प्रस्ताव भेजा गया है। जो यहां जिले के सभी 11 प्रखंडों में स्थापित होंगे। इसके लिये 50 करोड़ से अधिक का प्रोजेक्ट तैयार किया जायेगा। जो यहां संचालित मत्स्यजीवि सहयोग समिति की ओर से संचालित किया जायेगा। इसके लिये पूर्व में ही जीविका दीदीयों के माध्यम से ताबाल, आहर, पाइन व अन्य जल स्त्रोंतों का सर्वेक्षण कराया गया है। इसका मुख्य उदेश्य जीविका दीदीयों को मत्स्य पालन से जोड़ कर उनका उत्थान कराना भी है। विभाग के मुताबिक करीब 500 जीविका दीदी मत्स्य पालन से जुडी हैं। जिसे और विकसित करते हुये उन्हें समृद्धि की ओर ले जाने का प्रयास किया जा रहा है।

11 प्रखंडो में संचालित हैं मत्स्यजीवि सहयोग समिति:

जिले के सभी 11 प्रखंडों में मत्स्यजीवि सहयोग समिति संचालित हैं। जिनके जरिये यहां जिला सहकारिता विभाग की ओर से हर प्रखंड में फीश फीड मील की स्थापना किये जाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिये यहां भेजे गये प्रस्ताव पर हरी झंडी लगते ही यहां के सभी प्रखंडों में फीश फीड मील की स्थापना का कार्य शुरू कर दिया जायेगा।

पहली बार एनसीडीसी प्रोजेक्ट में शामिल हुआ बांका जिला

बांका जिले को पहली बार राष्ट्रीय समेकित सहकारी विकास परियोजना में शामिल किया गया है। जिससे अब बांका जिला कृषि के साथ ही औद्यौगिक विकास के क्षे़त्र में भी आगे बढे़गा। यहां फीश फीड मील की स्थापना के साथ ही औद्योगिक क्षेत्र को विकसित करने के लिये कई अन्य प्रोजेक्ट भी स्वीकृति के लिये जिला सहकारिता विभाग की ओर से राज्य मुख्यालय को भेजे गये हैं। इसमें खास तौर पर क्षेत्र में उपलब्ध संसाधनों के बीच उन्नत हो रहे उद्योग को ही शामिल किया गया है।

कोट...

बांका जिले को पहली बार राष्ट्रीय समेकित सहकारी विकास परियोजना का हिस्सा बनाया गया है। इसके तहत यहां से तीन आइकोनिक प्रोजेक्ट को प्रस्ताव के लिये राज्य मुख्यालय भेजा गया है। इसमें यहां मछली पालन को बढ़ावा देने के लिये हर प्रखंड में फीश फीड मील खोले जाने का भी प्रस्ताव दिया गया है। जिसकी स्वीकृति के के बाद यहां के हर प्रखंड में फीस फीड मील की सुविधा होगी।

मो जैनुलल आबदीन अंसारी, प्रभारी जिला सहकारिता पदाधिकारी सह एमडी भागलपुर

फोटो- 4

बांका में तालाब जहां होगा मछली पालन

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
विधानसभा चुनाव 2023 के सारे अपड्टेस LIVE यहां पढ़े