अज्ञात अपराधियों ने वृद्ध किसान की गोली मारकर की हत्या
बेलहर (बांका) में शनिवार शाम को अज्ञात अपराधियों ने किसान सुरेंद्र प्रसाद सिंह (65) की गोली मारकर हत्या कर दी। गोली उनके पेट में लगी थी। घटना पुराने भूमि विवाद के कारण हुई बताई जा रही है। पुलिस ने दो संदिग्धों को पहचान लिया है और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।

बेलहर(बांका)/ निज प्रतिनिधि थाना क्षेत्र के रत्तोचक नवटोलिया गांव में शनिवार की शाम सात बजे अज्ञात अपराधियों ने घर में घुसकर किसान सुरेंद्र प्रसाद सिंह(65) की गोली मारकर हत्या कर दी। गोली किसान के पेट में लगी है। घटना को अंजाम देने के बाद दोनो अपराधी फरार जो गए। बताया जाता है की पुराने भूमि विवाद की रंजिश में हत्या की घटना को अंजाम दिया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर मृतक के शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुट गई। थानाध्यक्ष दिनेश कुमार वर्मा ने बताया की पुराने भूमि विवाद में ही वृद्ध किसान की हत्या की गई है।
दो व्यक्तियों ने घर में घुसकर गोली मारी है। बताया की गोली मारने वाले दोनों व्यक्तियों को चिन्हित कर लिया गया है और दोनों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है। गोली मारने वाले दोनों व्यक्ति इसी गांव के हैं। जिन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। थानाध्यक्ष ने बताया की एफएसएल टीम को भी सूचना दे दी गई है। रात में ही टीम घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की जांच करेगी। बेलहर एसडीपीओ रविंद्र मोहन प्रसाद ने बताया की वृद्ध की गोली मारकर हत्या की गई है। वे घटना स्थल के लिए रवाना हो गए हैं। इस बीच पुलिस ने अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए संदिग्ध जगहों पर छापेमारी शुरू कर दिया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


