अब फॉर्मर रजिस्ट्री करने वाले कर्मियों को मिलेगी प्रोत्साहन राशि

Feb 03, 2026 01:54 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बांका
share Share
Follow Us on

पेज चार की लीडपेज चार की लीड एग्रीस्टेक परियोजना के तहत मिशन मोड में शुरू हुआ विशेष शिविर का आयोजन फार्मर रजिस्ट्री के लिए सभी

अब फॉर्मर रजिस्ट्री करने वाले कर्मियों को मिलेगी प्रोत्साहन राशि

बांका, निज प्रतिनिधि। जिले में सोमवार से एग्रीस्टेक परियोजना के तहत मिशन मोड में फॉर्मर रजिस्ट्री के लिए विशेष कैंप की शुरूआत की गई है। यहां के सभी पंचायतों में छह फरवरी तक विशेष कैंप लगाकर किसानों की फॉर्मर रजिस्ट्री की जायेगी। इस बार किसानों का ई-केवाईसी और फॉर्मर रजिस्ट्री करने वाले कृषि विभाग के कर्मियों व हल्का कर्मचारियों को प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। एक किसान का ई-केवाईसी पूरा कर फॉर्मर रजिस्ट्री करने वाले कर्मियों को 10 रूपये प्रोत्साहन राशि मिलेगी। यहां अब तक महज 68 हजार किसानों का ही फार्मर रज्ट्रिरी हो सका है। इसमें प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ लेने वाले 42 हजार किसान शामिल हैं।

जबकि जिले में रैयत किसानों की संख्या 5 लाख के पार है। यहां प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ लेने वाले किसानों की संख्या 2 लाख 10 हजार 835 है। यहां अब तक किसान सम्मान निधि योजना का लाभ लेने वाले महज 42 हजार किसानों की ही फार्मर रज्ट्रिरी हो सकी है। जो लक्ष्य का महज 20 फीसदी है। यहां पूर्व में आयोजित दो मेगा शिविरों में करीब 16 हजार किसानों की फार्मर रज्ट्रिरी की गई है। जिसमें पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ लेने वाले 10 हजार किसान भी शामिल हैं। वहीं, यहां 1 लाख 47 हजार किसानों का ईकेवाइसी हो चुका है। वहीं, सरकार की तमाम कोशिशों के बावजूद फार्मर रजिस्ट्री में तेजी नहीं आ रही है। ऐेसे में यहां फार्मर रजिस्ट्री के लक्ष्य को हासिल करना विभाग के लिए बडी चुनौती बनी हुई है। जबकि किसानों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए फार्मर रजिस्ट्री और ई-केवाईसी बेहद जरूरी है। हालांकि, फार्मर रजिस्ट्री में कई तरह की परेशानियां भी सामने आ रही है। इसमें पूर्वजों के नाम से जमाबंदी होने, जमाबंदी रसीद में दर्ज नामों में अंतर होना शामिल है। जो फार्मर रजिस्ट्री के आडे आ रहा है। ेइसके अलावे भी कई समस्याएं हैं जो फार्मर रज्ट्रिरी के आडे आ रही है। इसमें कई मामलों में सस्टिम एरर आने से आईडी का पासवर्ड खुलने में दक्कित आ रही है, जिससे कार्य बाधित हो रहा है। वहीं, रज्ट्रिरेश फॉर्म में कंसेंट चेकबॉक्स पर क्लिक नहीं हो पाने, खसरे और खातों की जानकारी सही तरीके से सस्टिम में फेच नहीं होने एवं तकनीकी खामियों की वजह से भूमि का सत्यापन नहीं हो पाने से भी फार्मर रज्ट्रिरी की प्रक्रिया लंबी हो रही है। अब जिले के किसान कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) और वसुधा केंद्र के माध्यम से भी नि:शुल्क फार्मर रजिस्ट्री करा सकते हैं। जबकि इससे पहले किसानों को सीएससी एवं वसुधा केंद्र में ई-केवाइसी व फार्मर रजिस्ट्री कराने के लिए 15 रूपये शुल्क देना पडता था। लेकिन अब सरकार ने इस सुविधा को नि:शुल्क कर दिया है। किसानों को ई-केवाईसी एवं फार्मर रजिस्ट्री कराने में सीएससी व वसुधा केंद्र पर किसी भी तरह का कोई शुल्क नहीं देना पडेगा। जिससे यहां फर्मर रजिस्ट्री में तेजी आने की संभावना बढ गई है। कहते हैं अधिकारी फार्मर रजिस्ट्री के लिए सोमवार से मिशन मोड में जिले के सभी पंचायतों में विशेष शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। ये अभियान छह फरवरी तक चलेंगे। यहां तीसरे चरण में शुरू किए गए मेगा शिविर से फार्मर रजिस्ट्री के लक्ष्य को हासिल करने में काफी मदद मिलेगी। इसके अलावे कॉमन सर्विस सेंटर के माध्यम से भी फार्मर रजिस्ट्री में तेजी आएगी। इसको लेकर फार्मर रजिस्ट्री के लिए लगने वाले शुल्क को समाप्त कर दिया गया है। अब क्षेत्र के किसान सीएससी के माध्यम से नि:शुल्क निबंधन करा सकते हैं। त्रिपुरारी शर्मा, डीएओ, बांका।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;