Banka News: घर के ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट लाइन से रुका मकान निर्माण, टीन-पन्नी में रहने को मजबूर परिवार

हिन्दुस्तान, बांका
Follow us on Google News
share

Banka News: हाईटेंशन लाइन बनी मुसीबत, महीनों से अधूरा पड़ा मकान, अधिकारियों से लगाई गुहार* हाईटेंशन लाइन बनी मुसीबत, महीनों से अधूरा पड़ा मकान, अधिकारियों से लगाई

Banka News: घर के ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट लाइन से रुका मकान निर्माण, टीन-पन्नी में रहने को मजबूर परिवार

Banka News: बांका, नगर प्रतिनिधि। नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या-2 स्थित गांधीनगर गरनिया मोहल्ले में एक परिवार का मकान निर्माण पिछले कई महीनों से 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन बिजली लाइन के कारण रुका हुआ है। घर के ठीक ऊपर से गुजर रही बिजली लाइन के कारण निर्माण कार्य कराना जोखिम भरा हो गया है। पीड़ित सुरेश लैया ने जिला प्रशासन और विद्युत विभाग से जल्द समाधान की मांग की है। सुरेश लैया ने बताया कि, मकान की छत की सेंटरिंग और ढलाई का काम बाकी है, लेकिन बिजली लाइन बेहद नजदीक होने के कारण मजदूर काम करने को तैयार नहीं हैं।

साथ ही उनका कहना है कि, स्थिति ऐसी है कि, किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है, इसलिए निर्माण कार्य पूरी तरह ठप पड़ा हुआ है। गौरतलब है कि, कुछ दिन पूर्व गांव में आयोजित सहयोग शिविर के दौरान भी इस समस्या को लेकर संबंधित अधिकारियों को उनके द्वारा लिखित आवेदन दिया गया था। इसके बावजूद अब तक न तो बिजली लाइन हटाई गई और न ही कोई वैकल्पिक व्यवस्था की गई। इस दौरान कई बार विभाग से संपर्क करने के बाद भी उन्हें केवल आश्वासन ही मिला है। साथ ही सुरेश लैया का कहना है कि, यदि मकान बन भी जाता है, तब भी 11 हजार वोल्ट की लाइन भवन से महज तीन फीट की दूरी पर रहेगी, जिससे भविष्य में भी परिवार की सुरक्षा पर हमेशा खतरा बना रहेगा। उन्होंने दर्द बयां करते हुए कहा कि, बरसात के इस मौसम में अधूरा मकान होने के कारण पूरा परिवार टीन और पन्नी के सहारे रहने को मजबूर है। जबकि बारिश होने पर पानी टपकने और अन्य परेशानियों का सामना करना पड़ता है। पीड़ित परिवार ने जिला प्रशासन एवं विद्युत विभाग से मांग की है कि, मामले की गंभीरता को देखते हुए हाईटेंशन लाइन को शीघ्र सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित कराया जाए, ताकि निर्माण कार्य पूरा हो सके और परिवार सुरक्षित वातावरण में अपने घर में रह सके।फोटो- 5

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।