Hindi NewsBihar NewsBanka NewsExciting Political Showdown in Banka 58 Candidates Contesting Bihar Assembly Elections
जिले में गरमायी सियासत, मतदाताओं की गोलबंदी शुरू

जिले में गरमायी सियासत, मतदाताओं की गोलबंदी शुरू

संक्षेप: पांचों विधानसभा सीटों पर दिलचस्प होगा मुकाबलापांचों विधानसभा सीटों पर दिलचस्प होगा मुकाबला कहीं सीधी लडाई तो कहीं त्रिकोणिय मुकाबले के आसार बांका। निज

Mon, 27 Oct 2025 07:54 AMNewswrap हिन्दुस्तान, बांका
share Share
Follow Us on

बांका, निज प्रतिनिधि। बिहार विधानसभा चुनाव के ऐलान के बाद नामांकन प्रक्रिया भी पूरी हो गई है। बांका जिले के पांचों विधानसभा क्षेत्र से 58 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। यहां सभी विधानसभा क्षेत्रों की सियासत चरम पर पहुंच गई है। यहां मुकाबला दिलचस्प होने के आसार हैं। जहां एक ओर एनडीए गठबंधन और इंडिया गठबंधन अपनी पकड मजबूत करने में जुटी है, वहीं जनसुराज पार्टी की भी अग्नि परीक्षा चर्चा का केंद्र बना हुआ है। जिले के तीन विधानसभा क्षेत्र से सत्ताधारी दल के तीन सीटिंग विधायक और दो पूर्व विधायक चुनावी दंगल में शामिल हैं। इसमें अमरपुर विधानसभा क्षेत्र से सत्ताधारी जदयू के निवर्तमान भवन निर्माण मंत्री जयंतराज, बेलहर से जदयू के निवर्तमान विधायक मनोज यादव एवं बांका विधानसभा सीट से भाजपा के पूर्व मंत्री सह निवर्तमान विधायक रामनारायण मंडल अपने किले को मजबूत करने में लगे हैं।

जबकि धोरैया विधानसभा सीट से जदयू के पूर्व विधायक मनीष कुमार व कटोरिया से राजद के पूर्व विधायक स्वीटी सीमा हेम्ब्रम अपनी वापसी के लिए एडी-चोटी का जोर लगा रहे हैं। ऐसे में यहां सियासत गरमा गई है। यहां की गलियों, चौपालों और नुक्कड के साथ-साथ चाय व पान की दुकानों पर सिर्फ राजनीतिक चर्चाएं हो रही है। सभी के जेहन में बस एक ही सवाल है कि कौन बनेगा विधायक। यहां हर जगह राजनीतिक बहसें जोरों पर है। मतदाता समूहों में बंटने लगे हैं और उनकी गोलबंदी की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। सभी अपनी अपनी रणनीति का इस्तेमाल मतदाताओं को गोलबंद करने में लगे हुए हैं। ऐसे में यहां के कुछ सीटों पर त्रिकोणिय मुकाबले की संभावना बढ गई है। ऐसे में इस बार का चुनाव कई परंपरागत धारणाओं को तोड सकता है। फिलवक्त यहां की सियासी हवा अब चुनावी रंग में पूरी तरह रंग चुकी है। अब आने वाले दिनों में यह मुकाबला और भी रोमांचक हो जाएगा।