Banka News: बांका शहर में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, कई पक्के निर्माण ध्वस्त
Banka News: सड़क किनारे दुकान लगाने वालों को दी गई हिदायत, गुमटी समेत सामान जब्त।*सड़क किनारे दुकान लगाने वालों को दी गई हिदायत, गुमटी समेत सामान जब्त।* बांका, नि

Banka News: बांका, निज संवाददाता। नगर परिषद की ओर से शुक्रवार को शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी सुमित्रानंदन के निर्देश पर चलाए गए अभियान के दौरान शहर के प्रमुख मार्गों को अतिक्रमणमुक्त कराया गया।
अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई
इस दौरान सड़क किनारे अवैध रूप से दुकान लगाने और निर्माण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई। अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई कटोरिया रोड से शुरू होकर गांधी चौक, पोस्ट ऑफिस होते हुए शिवाजी चौक और शास्त्री चौक तक की गई। अभियान के दौरान नगर परिषद की टीम ने सड़क और फुटपाथ पर किए गए अतिक्रमण को हटाया।
जेसीबी की मदद
जेसीबी की मदद से कई अतिक्रमणकारियों के पक्के निर्माण को ध्वस्त कर दिया गया। वहीं, सड़क किनारे अतिक्रमण कर रखी गई गुमटी समेत अन्य सामान को जब्त कर नगर परिषद कार्यालय लाया गया। अभियान के दौरान फुटकर विक्रेताओं को सड़क पर दुकान नहीं लगाने की सख्त हिदायत दी गई।
यातायात पर प्रभाव
नगर परिषद कर्मियों ने कहा कि सड़क पर दुकान लगाने से यातायात प्रभावित होता है और आम लोगों को आवागमन में परेशानी होती है। ऐसे में दुकानदार निर्धारित स्थान पर ही दुकान लगाएं और सड़क व सार्वजनिक जगहों पर अतिक्रमण नहीं करें। नगर परिषद की इस कार्रवाई से सड़क किनारे अवैध रूप से दुकान और निर्माण करने वालों में हड़कंप मचा रहा। कार्रवाई के दौरान टीम ने अतिक्रमणकारियों को आगे से दोबारा अतिक्रमण नहीं करने की चेतावनी भी दी।
शहर में अभियान जारी
नगर परिषद की ओर से शहर के प्रमुख मार्गों पर अतिक्रमण के खिलाफ अभियान जारी रखने की बात कही गई है। अभियान में नगर परिषद के सिटी मैनेजर पुरुषोत्तम, टैक्स कलेक्टर राजकुमार, अमित कुमार समेत कई कर्मी मौजूद थे। नगर परिषद की टीम की कार्रवाई के दौरान कुछ देर तक संबंधित मार्गों पर लोगों की भीड़ भी जुटी रही। जेसीबी से अतिक्रमण हटाए जाने के बाद सड़क और आसपास का क्षेत्र अपेक्षाकृत साफ नजर आया। नप कर्मियों ने अतिक्रमण हटाने के क्रम में प्रतिबंधित प्लास्टिक के विरुद्ध भी कई दुकानों में रेड किया।
प्लास्टिक के खिलाफ कार्रवाई
इस दौरान कुल 5 दुकानों से 2 किलोग्राम प्लास्टिक जब्त किया गया, जिनसे कुल 1500 रुपया जुर्माना भी वसूला गया है।


