
400 से अधिक महिला किसानों ने लिया प्रशिक्षण
400 से अधिक महिला किसानों ने लिया प्रशिक्षण400 से अधिक महिला किसानों ने लिया प्रशिक्षण कटोरिया (बांका) निज प्रतिनिधि। प्रखंड के कटियारी पंचायत अंतर्गत
कटोरिया (बांका), निज प्रतिनिधि। प्रखंड के कटियारी पंचायत अंतर्गत इनारावरण गांव में कृषि विभाग द्वारा प्रदान के सहयोग से सोमवार को नेशनल मिशन ऑन नेचुरल फार्मिंग जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आसपास के विभिन्न गांवों के 400 से अधिक महिला किसानों ने भाग लिया। कार्यशाला का उद्देश्य महिला किसानों को प्राकृतिक खेती के माध्यम से स्वावलंबन और बेहतर आजीविका के लिए तैयार करना था। मौके पर मौजूद कृषि विशेषज्ञों ने प्राकृतिक खेती के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि बिना रासायनिक खाद एवं कीटनाशक के खेती करना न केवल भूमि की उपज क्षमता को बढ़ाता है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और स्वास्थ्य सुरक्षा के दृष्टिकोण से भी अत्यंत लाभकारी है।
मिट्टी की सेहत बनाए रखने, लागत कम करने और विषम परिस्थितियों में भी उत्पादन बनाए रखने में प्राकृतिक खेती कारगर साबित हो रही है। प्रशिक्षण के दौरान महिलाओं को स्थानीय स्तर पर तैयार होने वाले प्राकृतिक इनपुट जैसे सुपर कम्पोस्ट, जीवामृत, प्राणशक्ति, हांथी खाद, प्राकृतिक कीटनाशक एवं फफूंदनाशक के निर्माण और उपयोग का तरीका समझाया गया। प्रशिक्षकों ने बताया कि इन सामग्रियों के प्रयोग से रसायनों पर निर्भरता कम होगी और फसल की गुणवत्ता में सुधार होगा। कार्यक्रम में महिला उद्यमियों द्वारा उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई गई थी। वहीं सैनिटरी पैड निर्माण, चाउमीन उत्पादन, मशरूम स्पॉन, नैनो कम्पोस्ट निर्माण और शहद प्रसंस्करण में काम कर रही महिलाओं ने अपनी सफलता की कहानियां साझा की। साथ ही उन्हें मंच पर सम्मानित भी किया गया। मौके पर वक्ताओं ने कहा कि प्राकृतिक खेती केवल खाद्यान्न उत्पादन की तकनीक नहीं, बल्कि महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और ग्रामीण विकास का प्रभावी माध्यम है। बताया गया कि कृषि विभाग एवं प्रदान द्वारा भविष्य में ऐसे और प्रशिक्षण आयोजित की जाएगी, ताकि बांका जिले में प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहन और महिला नेतृत्व को मजबूत किया जा सके। इस मौके पर काफी संख्या में महिला किसान मौजूद थीं।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




