Banka News: चोर ई रिक्शा चुरा कर हुए फरार

हिन्दुस्तान, बांका
Follow us on Google News
share

Banka News: अमरपुर (बांका), निज संवाददाता|अमरपुर (बांका), निज संवाददाता| अमरपुर के मैनमा ओपी अंतर्गत चांदपुर गांव से चोरों ने रात के अंधेरे में ई रिक्शा चुरा कर फ

Banka News: चोर ई रिक्शा चुरा कर हुए फरार

Banka News: अमरपुर (बांका), निज संवाददाता| अमरपुर के मैनमा ओपी अंतर्गत चांदपुर गांव से चोरों ने रात के अंधेरे में ई रिक्शा चुरा कर फरार हो गए। इस संबंध में गाड़ी के चालक ने मैनमा ओपी में आवेदन दिया है। ई रिक्शा चालक टेटिया बंबर थाना क्षेत्र के लगमा गांव के महरगी पासवान ने पुलिस को दिए आवेदन में कहा है कि वह शंभूगंज थाना क्षेत्र के चौतरा गांव के रंजीत बिंद की ई रिक्शा चलाते हैं। उन्होंने कहा है कि वह सवारी लेकर रात में चांदपुर गांव गए थे। अधिक रात हो जाने की वजह से वह उस गांव में ही अपने रिश्तेदार के घर रूक गए।

देर रात जब उनकी नींद खुली तो देखा कि दरवाजे पर ई रिक्शा नहीं है। उन्होंने काफी खोजबीन की लेकिन गाड़ी का कहीं पता नहीं चला। उन्होंने थाना में आवेदन देकर गाड़ी बरामद करने की मांग की है। मैनमा ओपी अध्यक्ष रंजन कुमार ने बताया कि घटना की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsबांकाBanka News: चोर ई रिक्शा चुरा कर हुए फरार