Hindi NewsBihar NewsBanka NewsElection Preparations Intensify in Banka Administrative Measures for Free and Fair Voting

विधानसभा चुनाव को लेकर प्रशासनिक गतिविधियां तेज, लगातार बैठकों का दौर जारी

संक्षेप: रजौन प्रखंड में 8 सौ से भी ज्यादा लोगों के विरुद्ध हुई धारा 107 के तहत कार्रवाई।रजौन प्रखंड में 8 सौ से भी ज्यादा लोगों के विरुद्ध हुई धारा 107 के तहत

Wed, 15 Oct 2025 02:00 AMNewswrap हिन्दुस्तान, बांका
share Share
Follow Us on
विधानसभा चुनाव को लेकर प्रशासनिक गतिविधियां तेज, लगातार बैठकों का दौर जारी

रजौन(बांका), निज संवाददाता। आगामी 11 अक्टूबर को बांका के पांच विधानसभा सहित धोरैया विधानसभा क्षेत्र में होने वाले चुनाव को लेकर प्रशासनिक गतिविधियां तेज हो गई है। आदर्श आचार संहिता लगने के बाद प्रशासन सहित पुलिस प्रशासन की बेचैनी बढ़ गई है। इधर रजौन की बीडीओ सह सहायक निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी अंतिमा कुमारी जहां सेक्टर पदाधिकारियों के साथ लगातार बैठक कर बूथों के तैयारियों सहित संवेदनशील व अतिसंवेदनशील बूथों के गतिविधियों की जानकारी ले रही है, वहीं चुनाव आयोग के निर्देशों से लगातार अवगत भी करा रही है। इधर रजौन थानाध्यक्ष चंद्रदीप कुमार भी लगातार विभिन्न कांडों के अभियुक्तों सहित वारंटियों को गिरफ्तार करने की कार्रवाई में जुट गई है।

शराब विक्रेताओं सहित, कारोबारियों पर भी पुलिस की नजर लगातार बनी हुई है। किसी भी कीमत पर प्रशासन निष्पक्ष व शांतिपूर्ण चुनाव कराने के लिए कमर कस ली है। शांतिपूर्ण व निष्पक्ष चुनाव कराने को लेकर रजौन थाना में करीब 8 सौ से भी ज्यादा दागी लोगों पर धारा 107 की कार्रवाई की है। इनमें से अधिकतर ऐसे लोगों है, जो कभी चुनाव कार्य को बाधित कर चुके है, हालांकि पुलिस ने ऐसे लोगों पर भी कार्रवाई की है, जो किसी बड़ी आपराधिक घटनाओं में संग्लिप्त रहे है। इनमें से कई पॉक्सो एक्ट के अलावे अन्य संगीन मामलों में शामिल है। प्रशासन मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए भी कड़ी मेहनत कर रही है। लगातार जीविका दीदी सहित आंगनबाड़ी सेविकाएं स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाताओं को जागरूक करने में लगी है। इधर रजौन की बीडीओ सह सहायक निर्वाचन पदाधिकारी अंतिमा कुमारी मोरामा गांव जाकर मतदान की महत्ता बताते हुए मतदाताओं को इस बार मतदान करने के लिए प्रेरित भी किया है। पिछले लोक सभा के चुनाव में रोड नहीं तो वोट नहीं के नारे को बुलंद करते हुए 26 अप्रैल 2024 के लोक सभा चुनाव में मतदान का बहिष्कार करने का निर्णय लिया था, जिससे परिणाम स्वरूप मात्र 9 लोगों ने ही मतदान किया था, लेकिन बीडीओ के प्रयास से इस बार मतदान का बहिष्कार नहीं करने का निर्णय ग्रामीणों ने लिया है। रजौन के डीएन सिंह महाविद्यालय भूसिया, रजौन में अर्धसैनिक बलों का एक बटालियन करीब 7 दिनों पूर्व ही पहुंच चुकी है। अभी और भी अर्धसैनिक बलों की टुकड़ी यहां पहुंचने की संभावना है। इधर रजौन थाना में लाइसेंसी हथियार वालों को किसी भी कीमत पर अपने हथियार को जमा कर देने का भी निर्देश जारी कर दी है। हालांकि अब तक करीब 20 लोगों ने ही अपने लाइसेंसी हथियार को रजौन थाना में जमा किया है। थानाध्यक्ष चंद्रदीप कुमार ने शेष सभी को हथियार जमा कर देने को कहा है।