अमरपुर में शांति एवं सद्भाव के माहौल में बकरीद पर्व संपन्न
अमरपुर (बांका), निज संवाददाता|अमरपुर (बांका), निज संवाददाता| अमरपुर प्रखंड क्षेत्र में शांति एवं सद्भाव के साथ गुरुवार को बकरीद पर्व संपन्न हो गया। गु

अमरपुर (बांका), निज संवाददाता। अमरपुर प्रखंड क्षेत्र में शांति एवं सद्भाव के साथ गुरुवार को बकरीद पर्व संपन्न हो गया। गुरुवार की सुबह से ही मुस्लिम समुदाय के लोगों ने नये वस्त्र पहन कर मस्जिदों एवं ईदगाहों में नमाज अदा की तथा समाज के सुख-समृद्धि, खुशहाली तथा भाईचारे की दुआ मांगी। अमरपुर शहर के अलावा क्षेत्र के गरीबपुर, संग्रामपुर, चिरैया, धीमड़ा, दौना, सुल्तानपुर, बलुआ, डुमरामा, हसनपुर, कटोरिया, महगामा समेत अन्य गांवों में शांति एवं सद्भाव के साथ भाईचारे के बीच पर्व मनाया गया। लोगों ने गले मिल कर एक दूसरे को पर्व की बधाई दी। पर्व को लेकर पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने क्षेत्र का भ्रमण किया।
बीडीओ प्रतीक राज, थानाध्यक्ष राकेश कुमार के अलावा सभी अधिकारी लगातार क्षेत्र का दौरा करते रहे।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


