
बांका : दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
बाराहाट थाना परिसर में दुर्गा पूजा को लेकर एक शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पूजा समितियों के अध्यक्षों से प्रतिमा विसर्जन और सुरक्षा व्यवस्था पर चर्चा की गई। थाना अध्यक्ष ने शांति से पूजा...
बाराहाट, निज प्रतिनिधि। बाराहाट थाना परिसर में रविवार को दुर्गा पूजा को लेकर स्थानीय प्रबुद्धजनों के बीच शांति समिति की बैठक आयोजित कि गई।आयोजित बैठक में शामिल प्रखंड विकास पदाधिकारी गोपाल कुमार गुप्ता थाना अध्यक्ष महेश कुमार अपर पुलिस पदाधिकारी सूरज सिंह ने सभी मंदिर के पूजा समिति के अध्यक्ष सचिव से संचालित पूजा को लेकर बारी-बारी से जानकारी ली।उन्होंने प्रतिमा विसर्जन पर भी मंदिर के पूजा समिति के अध्यक्ष से जानकारी ली ।जिस पर बाराहाट बाजार बभनगामा गुड़धूआ हरिपुर मंदिर के पूजा समिति के अध्यक्ष ने उन्हें प्रतिमा विसर्जन के संबंध में विस्तार पूर्वक जानकारी दी।जिस पर थाना अध्यक्ष ने उन्हें शांतिपूर्ण माहौल में पूजा के आयोजन करने और प्रतिमा विसर्जन को लेकर एतियात बरतने का निर्देश दिया।उन्होने

कहा की पूजा के दौरान समुचित सुरक्षा व्यवस्था और स्वयंसेवकों की तैनाती पूजा समिति के सदस्य स्वयं करेंगे।साथ-साथ मंदिर परिसर में सुरक्षा व्यवस्था के लिए सीसीटीवी कैमरा लगाने मंदिर पहुंचने बाले श्रद्धालुओं के लिए पेयजल आदि की व्यवस्था करने की भी बात कही गई। मौके पर पूर्व प्रमुख राजेश यादव राजीव लोचन मिश्रा मुखिया निज़ाम दुर्रानी शंकर चौधरी सचिदानंद साह रघुनाथ चौधरी, सुनील चौधरी मनोज यादव सहित दर्जनों कई अन्य लोग मौके पर मौजूद थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


