Banka News: तीज पर्व पर शराबी पति ने पत्नी का सर फोड़ा

हिन्दुस्तान, बांका
Follow us on Google News
share

Banka News: घर के सामान और अनाज किया छीट धुन कर बर्बाद।घर के सामान और अनाज किया छीट धुन कर बर्बाद। - पत्नी की सूचना पट पहुंची पुलिस। बेलहर(बांका)/ निज प्रतिनिधि

Banka News: तीज पर्व पर शराबी पति ने पत्नी का सर फोड़ा

Banka News: बेलहर(बांका), निज प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र में एक तरफ जहां सुहागिन महिलाएं सोमवार को अपने पति की लंबी उम्र की कामना को लेकर तीज व्रत कर रही थी तो दूसरी तरफ इस अवसर पर घुठीया गांव में एक शराबी पति देवानी सिंह ने अपनी पत्नी रेखा देवी का पत्थर से मारकर सर फोड़ दिया। इतना ही नहीं शराब के नशे में उसने घर में रखे चावल, गेहूं और अन्य अनाज, कपड़े, बर्तन सब कुछ फेंक दिया और बर्बाद कर दिया। पत्नी की गलती इतनी थी की जब देवानी सिंह शराब पीकर घर आया तो उसने टोक दिया और दोनों में कहा सुनी हो गई।

फिर क्या था। पति ने अपना रौद्र रूप दिखा दिया। इसके बाद रेखा देवी की सूचना पर पुलिस पहुंची और दोनों को बेलहर ले लाई। पहले तो पुलिस ने जख्मी पत्नी रेखा देवी का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज कराया इसके बाद दोनों को थाने ले आई। जब पत्नी का अस्पताल में इलाज हो रहा था। तब अस्पताल गेट के पास देवानी सिंह शराब के नशे में पुलिस वाहन पर बैठकर गाने गा रहा था। उसे देखने के लिए लोगों की भिड़ जुट गई।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsबांकाBanka News: तीज पर्व पर शराबी पति ने पत्नी का सर फोड़ा