Divine Echoes Bhagwat Katha Celebrates Krishna s Birth in Rajoun बांका : श्रीकृष्ण जन्मोत्सव प्रसंग सुनकर भाव-विभोर हो गई श्रद्धालुओं की भारी भीड़, Banka Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBanka NewsDivine Echoes Bhagwat Katha Celebrates Krishna s Birth in Rajoun

बांका : श्रीकृष्ण जन्मोत्सव प्रसंग सुनकर भाव-विभोर हो गई श्रद्धालुओं की भारी भीड़

राजौन में चार दिनों से श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन हो रहा है। कथा वाचन के दौरान देवी पूजा श्री ने बताया कि अहंकार मनुष्य का सबसे बड़ा दुश्मन है। भगवान श्रीकृष्ण का जन्म होते ही पंडाल जयकारों से गूंज...

Newswrap हिन्दुस्तान, बांकाTue, 8 April 2025 04:39 AM
share Share
Follow Us on
बांका : श्रीकृष्ण जन्मोत्सव प्रसंग सुनकर भाव-विभोर हो गई श्रद्धालुओं की भारी भीड़

रजौन(बांका), निज संवाददाता। रजौन प्रखंड मुख्यालय बाजार के प्रोफेसर कालोनी में लगातार चार दिनों से श्रीमद् भागवत कथा की गूंज से इलाका पावन हो रहा है। कथा वाचन के चौथे दिन सुश्री देवी पूजा श्री ने श्री कृष्ण जन्मोत्सव प्रसंग का व्याख्यान करते हुए कहा कि मनुष्य को कभी भी अहंकार नहीं करना चाहिए, अहंकार बुद्धि और ज्ञान का हरण कर लेता है। अहंकार ही मनुष्य का सबसे बड़ा शत्रु है। श्रीकृष्ण की जन्म कथा का प्रसंग सुनकर श्रद्धालु भाव विभोर हो उठे। कथा याचिका देवी पूजा ने कहा कि जब अत्याचारी कंस के पापों से धरती डोलने लगी, तो भगवान कृष्ण को अवतरित होना पड़ा। सात संतानों के बाद जब देवकी गर्भवती हुई, तो उसे अपनी इस संतान की मृत्यु का भय सता रहा था। भगवान की लीला वे स्वयं ही समझ सकते हैं। भगवान कृष्ण के जन्म लेते ही जेल के सभी बंधन टूट गए और भगवान श्रीकृष्ण गोकुल पहुंच गए। देवी पूजा ने कहा कि जब-जब धरती पर धर्म की हानि होती है, तब-तब भगवान धरती पर अवतरित होते हैं। जैसे ही कथा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण का जन्म हुआ पूरा पंडाल जयकारों से गूंजने लगा। श्रीकृष्ण जन्म उत्सव पर नन्द के आनंद भयो जय कन्हैयालाल की भजन प्रस्तुत किया तो श्रद्धालु भक्ति में लीन होकर जमकर झूमे। रविवार को फ्रेफसर जय कुमार राणा के द्वारा भंडारा का भी आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्य आयोजक सह यजमान अमित आर्या, उनकी धर्म पत्नी नेहा आर्या, साधना देवी, अनु प्रिया, आयोजन समिति के अध्यक्ष प्रदीप सिंह, उपाध्यक्ष प्रकाश मंडल, सचिव अरुण मंडल, उप कोषाध्यक्ष राजेंद्र साह, उप सचिव सुनील कुमार सिंह के अलावे पूर्व प्राचार्य जीवन प्रसाद सिंह, जय कुमार राणा, मनोज सिंह, ओंकार सिंह उर्फ ओंकारेश्वर जी, पूर्व मुखिया घनश्याम सिंह, राज कुमार सिंह, त्रिवेणी सिंह, हेमंत झा, अमरजीत कुमार, स्कन्द कुमार, दिलीप कुमार मंडल, अजीत पांडेय, अजय कुमार सिंह सहित पूरा बाजार तन मन से लगा है। धोरैया के पूर्व जदयू विधायक मनीष कुमार भी रविवार की रात श्री मद भागवत कथा में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि अध्यात्म में ही विज्ञान है। उन्होंने सनातन धर्म को प्राचीन धर्म बताते हुए कहा कि सनातनियों की एक जुटता से ही हम सब धर्म समानता की बातें कर सकते है। पूर्व विधायक ने कहा कि अध्यात्म हमे मानवता की पाठ पढ़ाती है। सनातनियों की एक जुटता से ही पूरे विश्व का कल्याण हो सकता है। आज के इस वैमनस्यता भरे युग में भागवत कथा की महत्ता और भी बढ़ गई है। इस दौरान उन्होंने कथा वाचिका देवी पूजा श्री का भी अभिवादन किया और श्रोताओं से कथा का अनुश्रवण करने का निवेदन भी किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।