स्कूली बच्चों की खेल प्रतिभा निखारने को तैयार हुआ मंच
पेज तीन की लीडपेज तीन की लीड हिन्दुस्तान विशेष जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता का होगा आयोजन जिला स्तर पर चयनित खिलाडी राज्य स्तरीय

बांका, निज प्रतिनिधि। जिले के स्कूली छात्र-छात्राओं की खेल प्रतिभा को निखारने और राज्य स्तर पर अपनी पहचान बनाने के लिए बडा मंच तैयार किया गया है। बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के वार्षिक खेल कार्यक्रम 2025-26 के तहत जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें सरकारी और गैर-सरकारी स्कूलों के निबंधित बच्चे अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। इस खेल प्रतियोगिता का आयोजन अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग वाले बालक व बालिका के लिए किया जाएगा। इसमें खिलाडियों की आयु की गणना 31 दिसंबर 2025 की तिथि के आधार पर की जाएगी। खिलाडी को बिहार राज्य अंतर्गत किसी मान्यता प्राप्त विद्यालय का नियमित छात्र होना अनिवार्य है।
इस प्रतियोगिता का उद्देश्य जिले की सर्वश्रेष्ठ प्रतिभावान खिलाडियों का चयन कर उन्हें राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करना है। इस खेल महाकुंभ में शिरकत करने के लिए शनिवार तक स्कूली छात्र-छात्राओं का निबंधन किया गया। स्कूली खिलाडियों के निबंधन के लिए शारीरिक शिक्षक व नामित खेल प्रभारी की ओर से उनके आवेदन पत्र (योग्यता प्रमाण पत्र) के साथ आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र और पिछले साल का अंक प्रत्र जमा किए गए हैं। यहां खिलाडियों की निबंधन प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। इस खेल प्रतियोगिता में 30 तरह के खेलों को शामिल किया गया है। इन खेलों की प्रतियोगिता आवेदनों की संख्या के आधार पर किया जाएगा। हालांकि, अभी जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता के आयोजन की तिथि की घोषणा बाद में की जाएगी। इस प्रतियोगिता में विद्यालय दल के खिलाडी अपने विद्यालय के झंडा तले अपनी उपस्थिति दर्ज करेंगे। वहीं, खेल प्रतियोगिता में शामिल होने वाले खिलाडियों के खेल पोशाक, यात्रा व्यय और अल्पाहार की व्यवस्था स्कूल प्रबंधन को करनी होगी। जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता में चयनित खिलाडी राज्य स्तर पर आयोजित होने वाले खेल प्रतियोगिता में बांका जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस साल खेल प्रतियोगिता में 30 से भी अधिक खेल शामिल किए गए हैं। जिसमें लोकप्रिय खेल कबड्डी, खो-खो, फुटबॉल, हैंडबॉल, एथलेटिक्स, बैडमिंटन, वॉलीबाल, शतरंज, योग, कराटे, ताईक्वाण्डो, वुशु, साईक्लिंग, रग्बी, क्रिकेट, कुश्ती व बास्केटबाल शामिल किए गए हैं। इसके अलावे हॉकी, भारोत्तोलन, बॉक्सिंग, सॉफ्ट टेनिस, सॉफ्ट बॉल, सेपक टाकरा, नेटबॉल, लॉन टेनिस, तैराकी, शूटिंग, तीरंदाजी, तलवारबाजरी, बॉल बैडमिंटन, जूडो, मलखंम, गटका और थंगटा जैसे खेलों के लिए भी आवेदन लिए गए हैं। स्कूली बच्चों की खेल प्रतिभा को निखारने के साथ ही खेल जगत में मुकाम हासिल करने के लिए सरकार ने बडी पहल की है। इसके लिए सरकार की ओर से जिले के 2194 स्कूलों को करोडों की खेल सामग्री उपलब्ध कराई गई है। जिसमें इंडोर एवं आउटडोर गेम शामिल हैं। लेकिन यहां के अधिकांश स्कूलों में खेल मैदान की सुविधा नहीं होने की वजह से कई स्कूलों की खेल सामग्री धूल फांक रही है। कोट... स्कूली बच्चों की खेल प्रतिभा को निखारने के लिए जिला एवं राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता की शुरूआत की गई है। जिससे स्कूली खिलाडी खेल जगत में अपनी प्रतिभा के दम पर परचम लहरा सकें। यहां आयोजित होने वाली जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता के लिए शनिवार तक शारीरिक शिक्षक एवं नामित प्रभारी शिक्षक के जरिये बच्चों का निबंधन किया गया। इस खेल प्रतियोगिता के आयोजन की तिथि की घोषणा बाद में की जाएगी। इस साल खेल प्रतियोगिता में 30 से अधिक खेलों को शामिल किया गया है। खेल पदाधिकारी, बांका।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




