Hindi NewsBihar NewsBanka NewsDistrict-Level Farmers Fair in Banka Empowers Local Agriculture
किसान मेले में होती है किसानों की मेहनत व उनकी तकनीकों की परख : डीएओ

किसान मेले में होती है किसानों की मेहनत व उनकी तकनीकों की परख : डीएओ

संक्षेप:

शहर में आयोजित जिला स्तरीय किसान मेला सह प्रदर्शनी का हुआ समापनशहर में आयोजित जिला स्तरीय किसान मेला सह प्रदर्शनी का हुआ समापन बेहतर प्रादर्श पेश करने

Dec 25, 2025 01:37 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बांका
share Share
Follow Us on

बांका, निज प्रतिनिधि। जिले के किसानों को कृषि के क्षेत्र में सशक्त मंच देने के लिए मंगलवार आत्मा बांका की ओर से शहर के चंद्रशेखर सिंह नगर भवन में जिला स्तरीय किसान मेला सह प्रदर्शनी का आयोजन किया गया था। जिसका समापन किसान मेले के दूसरे दिन बुधवार को हो गया। किसान मेले के समापन समरोह में जिला कृषि पदाधिकारी सह सह आत्मा के परियोजना निदेशक त्रिपुरारी शर्मा ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि किसान देश के विकास व उन्नती के रीढ हैं। इसको लेकर सरकार की ओर से किसानों को सशक्त और समृद्ध बनाने के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

जिसका लाभ लेकर किसान अपने फसल उत्पादन को बढाकर अपनी आमदनी बढा सकते हैं। इसके लिए कृषि रोड मैप 4 में भी कई प्रावधान लागू किए गए हैं। उन्होंने कहा कि किसान मेले में किसानों को कृषि की अत्याधुनिक तकनीक और सरकार की योजनाओं की जानकारी मिलती है। वहीं, किसान मेले के आयोजन से क्षेत्र के प्रगतिशील किसानों की मेहनत और उनकी तकनीकों की परख होती है। मेले में अपनी प्रदर्शनी लगाकर लोगों को आकर्षित करने वाले किसान अन्य किसानों के लिए रोल मॉडल बनेंगे। जिनकी तकनीकों को अपनाकर दूसरे किसान भी सफल किसानों की श्रेणी में अपनी जगह बना सकते हैं। वहीं, किसान मेले में 10 स्टॉल लगाए गए थे। इसमें गव्य विभाग, पौधा संरक्षण, मशरूम उत्पादन, पशु चारा उत्पादन एवं शहद उत्पादन सहित कृषि से जुडी अन्य गतिविधियों को प्रदर्शित किया गया। इसके अलावे यहां क्षेत्र के प्रगतिशील किसानों द्वारा फल, सब्जी, मशरूम व पशु-पक्षियों की प्रदर्शनी भी लगाई गई थी। इसमें बैंगन, ओल, फूलगोभी, मिर्च, आलू, कदिमा, टमाटर, मूली, कद्दू, गाजर, अमरूद, पपीता, नींबू, स्ट्रॉवेरी, मशरूम, मुर्गी व बकरी शामिल थे। कृषि विभाग की ओर से किसान मेले की प्रदर्शनी के प्रादर्श की रैकिंग करते हुए 42 किसानों को पुरस्कृत करते हुए प्रशस्ती पत्र भी दिये गये। इसमें प्रथम स्थान पाने वाले किसानों को प्रथम पुरस्कार के रूप में स्प्रे मशीन, द्वितीय पुरस्कार के रूप में बाल्टी एवं तृतीय पुरस्कार के रूप में हेंड स्प्रे मशीन दिए गए। डीएओ के अलावे प्रतिभागी किसानों के बीच उप परियोजना निदेशक नीतीश कुमार भारती, सहायक निदेशक (शष्य) प्रक्षेत्र ब्रहमदेव सिंह एवं कृषि विज्ञान केंद्र के वरिय वैज्ञानिक सह प्रधान ब्रजेंदु कुमार ने भी पारितोषिक का वितरण किया। मौके पर आत्मा बांका के पदाधिकारी व कर्मी सहित क्षेत्र के प्रगतिशील किसान मौजूद थे। जबकि समापन समारोह का संचालन बीटीएम एके श्रीवास्तव कर रहे थे।