ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार बांकाजिला कांग्रेस सेवादल ने किया झंडोत्तोलन

जिला कांग्रेस सेवादल ने किया झंडोत्तोलन

अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल ने रविवार को झंडोत्तोलन कार्यक्रम किया। मुख्य अतिथि जिला कांग्रेस कमिटी अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह ने सेवादल के जिला मुख्य संगठक अजय कुमार सिंह की उपस्थिति में ध्वजारोहण की।...

जिला कांग्रेस सेवादल ने किया झंडोत्तोलन
हिन्दुस्तान टीम,बांकाMon, 30 Jul 2018 01:22 AM
ऐप पर पढ़ें

अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल ने रविवार को झंडोत्तोलन कार्यक्रम किया। मुख्य अतिथि जिला कांग्रेस कमिटी अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह ने सेवादल के जिला मुख्य संगठक अजय कुमार सिंह की उपस्थिति में ध्वजारोहण की। इस मौके पर राष्ट्रीय गीत वंदेमातरम, विजय विश्व तिरंगा प्यारा एवं राष्ट्रीय गीत जन गण मण अधिनायक गाये गये। श्री सिंह ने कहा की कांग्रेस सेवादल कांग्रेस की रीढ़ है।

इसके बिना पार्टी अधूरी है। आज देश की स्थिति जैसी है इस वक्त सेवादल की आवश्यकता है। प्रदेश सचिव ने कहा कि सेवादल पर सबों को नाज है। यह पार्टी की प्रथम पाठशाला है। अजय कुमार सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ने हमें जो जिम्मेदारी सौंपी है उसे हर संभव पूरा करने का प्रयास करेंगे। पार्टी के नीति एवं सिद्धांत पर कार्य करते हुए इसका पालन करेंगे। मो. शमी हाशमी ने कहा सेवादल के कार्य को सुचारू रुप से चलाने के लिए हमें तत्पर रहना होगा तभी पार्टी को नया आयाम मिलेगा। इस मौके पर जिला प्रवक्ता निकेश कुमार सिंह, आनंद कृष्ण सिंह, सोना किस्कु, पूर्णिमा चक्रवर्ती, शीला जयसवाल, बबली देवी, मो. इबरार अंसारी, मो. जाहूल, राजेश, अजय, विभूति, सर्गुन प्रसाद दास, मुन्ना सिंह, पुष्पा मूर्मू, जयप्रकाश मोदी, अनिल झा, विनय कापरी, केशव सिंह, सुबोध मिश्र, जागेश्वर पासवार, जयप्रकाश साह, रामकिशुन मंडल, अमित कुमार सिन्हा, कमलाकांत झा, संजय झा, सरेश प्रसाद यादव, विजय कुमार झा, प्रमोद सिंह वेल्डन, राजेंद्र केसरी, निखिल, कैलाश शर्मा, मो. हैदर, सीताराम राय, तपन कुमार घोष सहित पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें