भीषण गर्मी को लेकर डीएम का आदेश, 27 मई तक स्कूलों में 10:30 बजे के बाद पठन-पाठन पर रोक

Newswrap हिन्दुस्तान, बांका
Follow us on Google News
share

बांका, एक संवाददाता :बांका, एक संवाददाता : बांका जिले में पड़ रही भीषण गर्मी एवं बढ़ते तापमान को देखते हुए जिला प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाए हैं।

भीषण गर्मी को लेकर डीएम का आदेश, 27 मई तक स्कूलों में 10:30 बजे के बाद पठन-पाठन पर रोक

बांका, एक संवाददाता : बांका जिले में पड़ रही भीषण गर्मी एवं बढ़ते तापमान को देखते हुए जिला प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाए हैं। जिलाधिकारी नवदीप शुक्ला ने जिले के सभी सरकारी एवं गैर सरकारी विद्यालयों, कोचिंग संस्थानों, प्री-स्कूल एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में 27 मई तक सुबह 10:30 बजे के बाद सभी कक्षाओं एवं शैक्षणिक गतिविधियों पर प्रतिबंध लगाने का निर्देश जारी किया है। जारी आदेश में कहा गया है कि अत्यधिक गर्मी और लू की स्थिति को देखते हुए बच्चों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। आदेश के अनुसार 10:30 बजे के बाद किसी भी प्रकार की शैक्षणिक गतिविधि संचालित नहीं की जाएगी।

जिला प्रशासन ने सभी विद्यालय प्रबंधनों, शिक्षकों एवं अभिभावकों से निर्देश का पालन सुनिश्चित करने की अपील की है। साथ ही बच्चों को तेज धूप से बचाने, पर्याप्त पानी पीने तथा अनावश्यक रूप से घर से बाहर नहीं निकलने की सलाह दी गई है।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।