आंगनबाड़ी के बच्चों के बीच पोशाक का वितरण

Mar 02, 2026 12:40 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बांका
share

हिन्दुस्तान असरहिन्दुस्तान असर बांका। एक संवाददाता रविवार को बांका सदर प्रखंड के मध्य विद्यालय, सैजपुर में संचालित आंगनबाड़ी केंद्र -162

आंगनबाड़ी के बच्चों के बीच पोशाक का वितरण

बांका। एक संवाददाता रविवार को बांका सदर प्रखंड के मध्य विद्यालय, सैजपुर में संचालित आंगनबाड़ी केंद्र -162, सैजपुर में आंगनबाड़ी के बच्चों को जीविका दीदी के द्वारा निर्मित पोशाक का वितरण किया गया। कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त उपेंद्र सिंह की उपस्थिति में बच्चों को पोशाक वितरण किया गया। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त के द्वारा भी बच्चों को पोशाक दिया गया साथ ही बच्चों और मौजूद उनके अभिभावकों को अपनी बातों से प्रोत्साहित भी किया। इस अवसर पर जिला परियोजना प्रबंधक, जीविका राकेश कुमार, जिला फार्म प्रबंधक चंदन कुमार, सीडीपीओ रश्मि रमन, कुमुद शंकर आदि मौजूद थे। डीडीसी के द्वारा बताया गया कि बहुत जल्द ही जिला के अन्य आंगनवाड़ी केंद्रों पर पोशाक की आपूर्ति जीविका दीदी के द्वारा प्रारंभ किया जाएगा।

मालूम हो कि विगत 21 फरवरी को आपके अपने हिन्दुस्तान अखबार में 94 हजार नौनिहालों को अब तक नहीं मिल सका पोशाक खबर छपने के बाद डीएम ने संज्ञान लिया तथा सभी पोशाक से वंचित आंगनबाड़ी केन्द्र के नौनिहालों को पोशाक वितरण करने का निर्देश दिया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।