बांका : आपसी विवाद में मारपीट, दो महिला समेत तीन लोग जख्मी

May 06, 2026 11:38 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बांका
share

धनाय गांव में आपसी विवाद के कारण बुधवार को तीन लोग घायल हो गए। एक पक्ष ने बिजली के टूटे तार को काटकर अपना कनेक्शन लिया, जिसके विरोध पर मारपीट शुरू हुई। घायल लोगों को अस्पताल में उपचार के लिए लाया गया।

बांका : आपसी विवाद में मारपीट, दो महिला समेत तीन लोग जख्मी

अमरपुर (बांका), निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के धनाय गांव में बुधवार को आपसी विवाद में हुई मारपीट में एक पक्ष के दो महिला समेत तीन लोग जख्मी हो गए।

मारपीट का कारण

घायल नागेश्वर मांझी ने बताया कि दो दिन पहले आई आंधी में एक पेड़ बिजली के पोल पर गिर गया था जिससे तार टूट कर जमीन पर गिर गया। गांव के पंचू यादव अपने परिजनों के साथ आए तथा बिजली तार को काट कर अपना कनेक्शन कर लिया। उन्होंने इसका विरोध किया तो वे लोग लड़ाई करने पर उतारू हो गए। बात बढ़ती देख उन लोगों ने डायल 112 पुलिस को फोन किया। सूचना मिलने पर पुलिस वहां पहुंची तथा दूसरे पक्ष को समझा कर शांत किया। लेकिन विपक्षी इस बात से आक्रोशित हो गए।

मारपीट की घटना

उन्होंने बताया कि बुधवार को वह खेत की ओर जा रहे थे कि पंचू यादव समेत अन्य लोग उनके साथ मारपीट करने लगे। मारपीट की बात सुनकर उनके परिवार के नितेश मांझी की पत्नी वीणा कुमारी एवं रंजीत मांझी की पत्नी रीना देवी वहां पहुंच कर बीच-बचाव करने लगीं तो उन्हें भी पीट कर जख्मी कर दिया। तीनों घायलों को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टर ने उनका उपचार किया। घायलों ने थाना में आवेदन देने की बात कही है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

घायलों की स्थिति क्या है?
तीनों घायलों को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टर ने उनका उपचार किया।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।