
दिग्विजय मंदार मैराथन में प्रथम पुरस्कार बढ़कर हुआ 42000
खेल मंत्री श्रेयशी सिंह मैराथन में आएंगी होंगी खेल मंत्री श्रेयशी सिंह मैराथन में आएंगी होंगी बौंसी। निज संवाददाता दिग्विजय मंदार मैराथन की बैठक बुधव
बौंसी, निज संवाददाता। दिग्विजय मंदार मैराथन की बैठक बुधवार को मंदार इन होटल में की गई। जिसमें मुख्य रूप से बांका की पूर्व सांसद पुतुल कुमारी की मौजूदगी में यह निर्णय लिया गया कि इस वर्ष भी दिग्विजय मंदार मैराथन 18 जनवरी 2026 को सुबह के 9 बजे मंदार में भव्य तरीके से आयोजित होगा। मैराथन में मुख्य रूप से खेल मंत्री बिहार सरकार श्रेयसी सिंह उपस्थित रहेंगे। पूर्व सांसद पुतुल कुमारी ने आयोजकों के प्रति आभार जताया कि लगातार 15 वर्षों तक सभी के सहयोग से दादा की स्मृति में मैराथन का आयोजन किया जा रहा है अब समय आ गया है इसको भव्य रूप देने का।
आने वाले समय में मंदार परिक्रमा पथ को चौड़ीकरण करते हुए मैराथन आयोजन कर अंतरराष्ट्रीय मानचित्र पर मैराथन कैलेंडर में शामिल करने का प्रयास करेंगे। वहीं बैठक में देवाशीष पांडे ने आयोजन के इनाम की राशि को बढ़ाकर प्रथम पुरस्कार के रूप में 42000 द्वितीय पुरस्कार के रूप में 22000 और तृतीय पुरस्कार ग्रुप में 11000 महिला एवं पुलिस पुरुष प्रतिभागियों को दिया जाएगा एवं पहले आठ प्रतिभागियों को आकर्षक उपहार भी दिए जाएंगे साथ में सभी प्रतिभागियों को टी शर्ट एवं आकर्षक उपहार दिए जाएंगे। बैठक में व्यवसाई संघ अध्यक्ष राजू सिंह भाजपा जिला अध्यक्ष विक्की मिश्रा पूर्व जिला अध्यक्ष अनिल सिंह, अनुपम गर्ग कुंदन सिंह, शिव कुमार साह राहुल डोकानियां सौरव सिंह विक्रम प्रताप सिंह ब्रजकिशोर सिंह,उदय सिंह बृजेश सिंह रखाल सिंह बंटी पाठक लोहा सिंह आदि मौजूद थे l

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




