ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार बांकाधन्नू की मौत से परिजनों में मचा कोहराम

धन्नू की मौत से परिजनों में मचा कोहराम

धन्नू दास ने जिंदगी से हार मान ली।

धन्नू की मौत से परिजनों में मचा कोहराम
हिन्दुस्तान टीम,बांकाThu, 09 Jul 2020 01:13 AM
ऐप पर पढ़ें

कटोरिया (बांका)। निज प्रतिनिधि

मानसिक तनाव से ग्रस्त होकर सुहापा गांव के धन्नू दास ने जिंदगी से हार मान ली। फांसी का फंदा लगाकर उसने अपनी इहलीला का अंत कर लिया। बुधवार को घटना स्थल पर महिलाओं की करुण क्रंदन से पूरा सुपाहा गांव गूंज उठा। शव से लिपटकर दहाड़ मार रही मृतक की पत्नी बसमतिया देवी की चित्कार से माहौल गमगीन हो गया। वह बार—बार यही दुहरा रही थी कि न जाने किस बात से तंग आकर उसके पति ने जीवन से मुंह मोड़ लिया। पता नहीं कौन सी परेशानी के बोझ के तले इनकी जान चली गई। अब उसका क्या होगा, उसकी देखभाल कौन करेगा। भगवान ने देखभाल करने के लिए बेटा भी नहीं दिया था, अब बुढ़ापे में किसके सहारे जीवन कटेगा। वहीं मृतक की बेटी गुड़िया देवी, पूजा देवी एवं संगीता देवी कभी अपनी मां को चुप कराती तो कभी अपने पिता से लिपटकर आंसू बहाती। तीनों बार-बार यही दुहरा रही थी कि न जाने किस परेशानी ने पापा की जान ले ली। अब हमलोगों का क्या होगा। अपनी पिता के चले जाने के बाद तीनों बेटी अपने आप को संभाल नहीं पा रही थी। भाई केवल दास का भी रो-रोकर बुरा हाल था। आसपास के लोग पीडि़त परिवार को सांत्वना दे रहे थे। इस मार्मिक दृश्य को देखकर सभी की आंखे छलछला उठी थी। फिलहाल इस घटना से परिजनों पर गमों का पहाड़ टूट पड़ा है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें