Banka News: हर-हर महादेव के नारों से गूंजा जिला, भक्तिमय हुआ माहौल
Banka News: तीसरे सोमवार को आया सावन झूम के, दिनभर रुकरूक कर होते रही बारिश*तीसरे सोमवार को आया सावन झूम के, दिनभर रुकरूक कर होते रही बारिश* बारिश पर भारी पड़ी आस्

Banka News: बांका, नगर प्रतिनिधि। सावन के तीसरे सोमवार को जिलेभर में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही विभिन्न शिवालयों में भगवान भोलेनाथ के दर्शन और जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी। साथ ही हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। इस दौरान दिनभर रुक-रुक कर होती रही बारिश भी शिवभक्तों के उत्साह को कम नहीं कर सकी। परिणामस्वरूप बारिश पर आस्था भारी पड़ी और श्रद्धालु भींगते हुए भी शिवालयों तक पहुंचे। जबकि सोमवारी को लेकर शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक स्थिति शिव मंदिरों में विशेष तैयारियां की गई थीं।
मंदिरों में भक्तों की भीड़
सुबह मंदिरों के पट खुलते ही श्रद्धालुओं की कतार लगनी शुरू हो गई। एक ओर जहां भक्तों ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर बेलपत्र, धतूरा, फूल और प्रसाद अर्पित किया। वहीं दूसरी ओर कई श्रद्धालु गंगाजल लेकर मंदिर पहुंचे और विधि-विधान से पूजा-अर्चना किया। वहीं महिलाओं और बच्चों में भी सोमवारी को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। हालांकि, बारिश के कारण कई जगह रास्तों में परेशानी हुई, लेकिन श्रद्धालुओं की आस्था पर इसका कोई असर नहीं पड़ा।
सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
कांवरियों और शिवभक्तों की टोलियां बोल बम का जयघोष करते हुए मंदिरों की ओर बढ़ती रहीं। इस दौरान मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा तथा भीड़ नियंत्रण हेतु जिला प्रशासन की ओर से पुख्ता इंतजाम व्यवस्था की गई थी। इस दौरान शहर के प्रमुख शिवालयों भयहरण स्थान, पंचमुखी मंदिर, महादेव स्थान, बैकुंठनाथ मंदिर के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों के मंदिरों में भी दिनभर पूजा-अर्चना का दौर चलता रहा। जबकि शाम के समय मंदिरों में श्रृंगारी पूजा, आरती और भजन-कीर्तन से माहौल और भी भक्तिमय हो गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान शिव से परिवार की सुख-समृद्धि और जिले में खुशहाली की कामना की। साथ ही सावन के तीसरे सोमवार पर आस्था और भक्ति का यह नजारा पूरे जिले में देखने को मिला.


