Hindi NewsBihar NewsBanka NewsDevotees Donate Over 2 Lakhs at Tildihya Durga Temple
बांका : तिलडीहा मंदिर के दान पेटी से निकला 02 लाख 13 हजार रुपए

बांका : तिलडीहा मंदिर के दान पेटी से निकला 02 लाख 13 हजार रुपए

संक्षेप:

शंभूगंज (बांका) के तिलडीहा दुर्गा मंदिर में प्रशासन की मौजूदगी में दान पेटी का ताला खोला गया, जिसमें श्रद्धालुओं के द्वारा दिए गए 2 लाख 13 हजार 242 रूपए मिले। यह राशि मंदिर की कमिटी कोष में जमा होगी।...

Sep 04, 2025 04:28 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बांका
share Share
Follow Us on

शंभूगंज (बांका),एक संवाददाता। क्षेत्र के प्रसिद्ध दुर्गा मंदिर तिलडीहा में बुधवार को प्रशासन की मौजूदगी में दान पेटी का ताला खोला गया। जिसमें श्रद्धालुओं द्वारा दी गई गुप्त दान से 02 लाख 13 हजार 242 रूपए निकला। इसकी जानकारी देते हुए बीडीओ नीतीश कुमार ने बताया दान पेटी की राशि कमिटी कोष में जमा होगी। तिलडीहा दुर्गा मंदिर में प्रतिदिन सैंकड़ों श्रद्धालुओं द्वारा गुप्त दान दिया जाता है। जबकि मंगलवार एवं शनिवार को मंदिर परिसर में बांका, भागलपुर, मुंगेर सहित अन्य जिलों के हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ती है। जिसमें श्रद्धालुओं द्वारा दान देने की होड़ लगी रहती है। मंदिर परिसर का दान पेटी प्रत्येक वर्ष प्रशासन एवं मेढ़ पति परिवार के कई सदस्यों के बीच खोला जाता है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इस दौरान देखने वालों की भीड़ उमड़ जाती है। मौके पर सीओ जुगनू रानी, मंदिर के मुख्य मेढ़ पति सह प्रबंधन समिति के सचिव शंभू नाथ दास , शंकर दास, ललन दास सहित अन्य सदस्य मौजूद थे।