विश्व क़े कल्याण व शांति को लेकर चार धाम की यात्रा पर निकले भक्त

Apr 06, 2026 01:35 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बांका
share

धोरैया(बांका)संवाद सूत्र कामना को लेकर रविवार को द्वादश ज्योतिर्लिंग एवं चारधाम यात्रा का शुभारम्भ किया। देवघर क़े बैद्यनाथ मंदिर में पुजा अर्चना कर शि

विश्व क़े कल्याण व शांति को लेकर चार धाम की यात्रा पर निकले भक्त

धोरैया(बांका), संवाद सूत्र। अध्यात्म और अटूट श्रद्धा की एक अनुपम मिसाल पेश करते हुए महादेव के अनन्य भक्त ने विश्व क़े कल्याण और शांति की कामना को लेकर रविवार को द्वादश ज्योतिर्लिंग एवं चारधाम यात्रा का शुभारम्भ किया। देवघर क़े बैद्यनाथ मंदिर में पुजा अर्चना कर शिव के अनन्य भक्त संतोष कुमार गुप्ता, कार्तिक नाथ ठाकुर, सीए पूर्णेदु कुमार और पीयूष कुमार ने महादेव का आशीर्वाद प्राप्त कर इस दुर्गम एवं पावन पथ पर अपने कदम बढ़ाए। चार धाम यात्रा पर निकले शिव क़े भक्त ने साझा किया कि यह यात्रा केवल एक भौगोलिक भ्रमण नहीं, बल्कि स्वयं के भीतर महादेव की खोज है।

उन्होंने भावुक होकर कहा की महादेव का तो राहें खुद-ब-खुद बन गईं। हृदय में शिव-नाम की गूंज और लोक-कल्याण की अर्जी लेकर इस अनंत यात्रा पर निकले है। बैद्यनाथ के चरणों से शुरू होकर यह यात्रा ओडिशा के पुरी स्थित भगवान जगन्नाथ होते हुए केदारनाथ व बद्रीनाथ सहित अन्य यात्रा पर जाएगी। यात्रा पर निकले भक्त ने कहा की विश्व की अशांति के मद्देनजर विश्व शांति को लेकर यह यात्रा मूल उद्देश्य 'शिवत्व से विश्व शांति' है। भक्तजनों का मानना है कि महादेव के आशीर्वाद से समाज में सद्भावना और प्रेम का संचार होगा। बारह ज्योतिर्लिंगों और चारों धामों की इस परिक्रमा के दौरान वे प्रत्येक तीर्थ पर मानवता के कल्याण की प्रार्थना करेंगे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।