Banka News: खेसर बाजार में झुका जर्जर बिजली पोल विभाग ने हटाया

हिन्दुस्तान, बांका
Follow us on Google News
share

Banka News: हिन्दुस्तान असरहिन्दुस्तान असर फुल्लीडुमर (बांका), निज प्रतिनिधि। खेसर बाजार में झुके हुए जर्जर बिजली पोल से हादसे की आशंका को लेकर

खेसर बाजार में झुका जर्जर बिजली पोल विभाग ने हटाया
खेसर बाजार में झुका जर्जर बिजली पोल विभाग ने हटाया

Banka News: फुल्लीडुमर (बांका), निज प्रतिनिधि। खेसर बाजार में झुके हुए जर्जर बिजली पोल से हादसे की आशंका को लेकर प्रकाशित खबर का असर हुआ है।

जर्जर पोल को हटाया गया

आपके लोकप्रिय अखबार हिंदुस्तान में खबर प्रकाशित होने के बाद बिजली विभाग ने मामले पर संज्ञान लेते हुए मंगलवार सुबह जर्जर पोल को हटाकर नया पोल लगाया और उस पर बिजली कनेक्शन स्थानांतरित कर दिया। बताया जाता है कि खेसर-तारापुर मुख्य मार्ग स्थित पीपल चौक से पूरब जाने वाले ग्रामीण पथ में बिजली का पोल पिछले कई महीनों से जर्जर होकर काफी झुक गया था। इसके कारण कभी भी पोल गिरने से बड़ी दुर्घटना की आशंका बनी हुई थी।

स्थानीय लोगों की शिकायत

पोल के अत्यधिक झुक जाने से पक्के ग्रामीण पथ पर बड़े वाहनों के आवागमन में भी परेशानी हो रही थी। स्थानीय लोगों के अनुसार, पोल के समीप सड़क किनारे उगी हरी लताएं बिजली के तारों को छू रही थीं। इससे करंट प्रवाहित होने तथा किसी अनहोनी की आशंका बनी रहती थी। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत विभाग से कर जर्जर पोल हटाने की मांग की थी।

स्थानीय लोगों की राहत

विभागीय कर्मियों द्वारा पोल हटाकर नया पोल लगाए जाने से स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है। ग्रामीणों ने कहा कि समय रहते कार्रवाई होने से संभावित दुर्घटना टल गई और सड़क पर आवागमन भी सुचारु हो गया।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦क्यों जर्जर बिजली पोल के हटाने की जरूरत थी?−
जर्जर बिजली पोल के अत्यधिक झुकने से हादसे की आशंका थी और बड़े वाहनों के आवागमन में परेशानी हो रही थी।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsबांकाBanka News: खेसर बाजार में झुका जर्जर बिजली पोल विभाग ने हटाया