कन्या मध्य विद्यालय में बाल संसद का हुआ गठन
चान्दन ( बांका )। निज प्रतिनिधि चान्दन ( बांका )। निज प्रतिनिधि प्रखंड मुख्यालय स्थित कन्या मध्य विद्यालय चान्दन के सभागार में शनिवार को बाल संसद एवं

चान्दन ( बांका )। निज प्रतिनिधि प्रखंड मुख्यालय स्थित कन्या मध्य विद्यालय चान्दन के सभागार में शनिवार को बाल संसद एवं मीना मंच का चुनाव पूरी तरह लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाध्यापक आदित्य कुमार ने की। चुनाव की तिथि की घोषणा पूर्व में ही कर दी गई थी, जिसके तहत विद्यार्थियों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। प्रधानमंत्री एवं अन्य मंत्रियों के पदों के लिए प्रस्ताव उनके समर्थक साथियों द्वारा प्रस्तुत किए गए और बहुमत के आधार पर चुनाव सम्पन्न कराया गया। इसमें प्रधानमंत्री पद पर सृष्टि कुमारी वर्ग 8, उपप्रधानमंत्री पद पर सोयम कुमार वर्ग 8, शिक्षा मंत्री के रूप में मोहित कुमार वर्ग 7 तथा उपशिक्षा मंत्री सह मीना मंत्री के रूप में सोनम कुमारी वर्ग 8 का चयन हुआ।
स्वास्थ्य एवं स्वच्छता मंत्री पद पर सुधांशु कुमार वर्ग 8 तथा उपस्वास्थ्य मंत्री के रूप में संध्या कुमारी वर्ग 8 चुनी गईं। जल एवं कृषि मंत्री के रूप में हितेश कुमार वर्ग 7 और उप मंत्री के रूप में पूजा कुमारी वर्ग 8 का चयन हुआ। पुस्तकालय एवं विज्ञान मंत्री के रूप में शुभम कुमार वर्ग 8 तथा उप मंत्री के रूप में काजल कुमारी वर्ग 8 को जिम्मेदारी सौंपी गई। सांस्कृतिक एवं खेल मंत्री के रूप में अन्नू कुमारी वर्ग 7 और उप मंत्री के रूप में शिवराज पांडेय वर्ग 7 का चयन किया गया। सुरक्षा मंत्री पद पर मांही कुमारी वर्ग 8 तथा उप सुरक्षा मंत्री के रूप में आर्यन कुमार वर्ग 8 को चुना गया। मंत्रियों के चयन के उपरांत संयोजक शिक्षक के रूप में श्रीमती नीलम कुमारी का चयन किया गया। इसके साथ ही मीना मंच का पुनर्गठन भी किया गया, जिसमें बाल संसद की उपशिक्षा मंत्री सोनम कुमारी पदेन मीना मंत्री बनीं, जबकि सहयोग के लिए सुश्री तन्नू प्रिया को जिम्मेदारी दी गई। विद्यालय परिवार की ओर से सभी चयनित छात्र-छात्राओं को टोपी पहनाकर एवं पट्टा लगाकर सम्मानित किया गया तथा उन्हें पद की गोपनीयता एवं कर्तव्यों की शपथ दिलाई गई। इस पूरी चुनाव प्रक्रिया का सफल संचालन श्री निखिल चन्द्र बोस द्वारा किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं की सक्रिय उपस्थिति रही, जिन्होंने चुनाव को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


