ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार बांकासुखाड़ घोषित करने की मांग, किसानों ने दिया धरना

सुखाड़ घोषित करने की मांग, किसानों ने दिया धरना

अपनी मांगों को लेकर शंभूगंज प्रखंड क्षेत्र के किसान गुरुवार को प्रखंड कार्यालय परिसर में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। जहां सबों ने एक स्वर में अपनी आवाज बुलंद करते हुए कहा कि शंभूगंज प्रखंड क्षेत्र...

सुखाड़ घोषित करने की मांग, किसानों ने दिया धरना
हिन्दुस्तान टीम,बांकाFri, 20 Sep 2019 12:22 AM
ऐप पर पढ़ें

अपनी मांगों को लेकर शंभूगंज प्रखंड क्षेत्र के किसान गुरुवार को प्रखंड कार्यालय परिसर में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। जहां सबों ने एक स्वर में अपनी आवाज बुलंद करते हुए कहा कि शंभूगंज प्रखंड क्षेत्र को शत-प्रतिशत सुखाड़ घोषित किया जाय, ताकि किसानों की जान बच सके। अगर ऐसा नहीं होता है तो वे सभी आंदोलन का रूख अख्तियार करेंगे। वहीं किसानों के मांग को समर्थन देने पहुंचे दी भागलपुर को-ऑपरेटिव बैंक के पूर्व चेयरमैन जितेन्द्र सिंह ने कहा कि बारिश के अभाव में क्षेत्र के धान फसल को काफी नुकसान पहुंचा है। ऐसे में एक ओर जहां किसानों पर आपदा की मार पड़ी है। वहीं दूसरी ओर राज्य सरकार की ओर से अमरपुर विधानसभा क्षेत्र को शत-प्रतिशत सुखाड़ घोषित की सूची में शामिल नहीं किया जाना किसानों के साथ हकमारी है। जिसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। पूर्व चेयरमैन ने कहा कि डेम के नजदीक होने के बाद भी क्षेत्र के किसानों की रोपाई नहीं हो सकी। बावजूद इसके स्थानीय प्रशासन की ओर से गलत रिपोर्ट सौंपे जाने की वजह से शंभूगंज क्षेत्र सुखाड़ घोषित की सूची में शामिल नहीं हो सका। धरना प्रदर्शन में सबों ने एकजुटता का परिचय देते हुए कहा कि उनकी मांगें जायज हैं। ऐसे में वे सभी इसको लेकर तबतक लड़ेंगे, जबतक क्षेत्र के किसानों को सुखाड़ से होने वाली क्षति से उबारा नहीं जाता है। धरना प्रदर्शन में जिला परिषद सदस्या रीता देवी, गालिब रजा, विभुती सिंह, निवास कुमार सिंह, मनीष कुमार सिंह, रामधारी सिंह दिनकर, रतन कुमार सिंह, सर्वोत्तम कुमार सहित सैकड़ों किसान उपस्थित थे।बीडीओ को सौंपा ज्ञापन: धरना प्रदर्शन के बाद प्रगतिशील किसान मोर्चा का प्रतिनिधिमंडल बीडीओ सुरेन्द्र प्रसाद से मिलकर राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। वहीं जल्द से जल्द इस दिशा में किसानों को राहत पहुंचाने की बात कही गई। इस दौरान बीडीओ ने कहा कि वे हरसंभव प्रयास करेंगे कि क्षेत्र के किसानों को राहत मिले। शंभूगंज क्षेत्र सुखाड़ घोषित की सूची में शामिल हो जाय।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें