भिट्टी-मोहनपुर कच्ची पथ को पक्की सड़क निर्माण करने की मांग को ले ग्रामीण हुए गोलबंद

Newswrap हिन्दुस्तान, बांका
Follow us on Google News
share

पेज चार की लीडपेज चार की लीड शंभूगंज (बांका ) एक संवाददाता शंभूगंज प्रखंड क्षेत्र के पड़रिया पंचायत स्थित भिट्टी - मोहनपुर कच्ची सड़क को

भिट्टी-मोहनपुर कच्ची पथ को पक्की सड़क निर्माण करने की मांग को ले ग्रामीण हुए गोलबंद

शंभूगंज (बांका), एक संवाददाता। शंभूगंज प्रखंड क्षेत्र के पड़रिया पंचायत स्थित भिट्टी-मोहनपुर कच्ची सड़क को पक्कीकरण करने की मांग तेज हो गई है। गुरुवार को सरस्वती स्थान समीप ग्रामीण एकजुट होकर गोलबंद हो गए। ग्रामीणों ने बताया कि कसबा-मोहनपुर मुख्य पथ पर सरस्वती मंदिर के सामने भिट्टी गांव जाने का मुख्य मार्ग है। जो वर्षों से आश्वासन की घूंट पिलाई जा रही है। कच्ची पथ पक्की में तब्दील हो जाने से गांव पहुंचने में सहुलियत होगी। साथ ही दूरी एवं समय की बचत होगी। ग्रामीणों ने बताया कि स्थानीय विधायक सह पूर्व मंत्री को जानकारी दी गई थी। उन्होंने पक्कीकरण करने की बात कही।

लेकिन आज तक पक्की सड़क का निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं हो सका है। जबकि कच्ची पथ करीब दो किलोमीटर तक गांव पहुंचने का बहुत ही चौड़ी रास्ता है। लेकिन संबंधित अधिकारियों द्वारा उदासीन रवैया अपनाने से कच्ची पथ को पक्की में तब्दील नहीं हो सका है। ग्रामीणों ने बरसात ऋतु के पूर्व पीसीसी सड़क उपलब्ध कराए जाने की बात कही। ग्रामीण गोपाल प्रसाद, बलराम साह, नित्यानंद सिंह, राजेन्द्र प्रसाद, कमलेश्वरी प्रसाद, विजय प्रसाद, अनुरंजन सहित अन्य ने बताया कि गांव से मोहनपुर तक एक किलोमीटर से अधिक दूरी तक कच्ची सड़क है। जो आजादी काल से आज तक नहीं बना है। वर्तमान में गांव के लोग कुन्नथ होते हुए पक्की सड़क से शंभूगंज पहुंचते हैं। जिसमें प्रखंड मुख्यालय पहुंचने के लिए पांच किलोमीटर घूमना पड़ता है। यदि मोहनपुर कच्ची सड़क पक्की हो जाए तो ग्रामीणों को काफी सुविधा होगी। इस समस्या की शिकायत कई बार पंचायत के जनप्रतिनिधियों से लेकर विधायक और सांसद को कहा, लेकिन आज तक कोई सुनवाई नहीं हुई। आक्रोशित ग्रामीणों ने बताया कि यदि बरसात के पूर्व सड़क निर्माण नहीं होता है तो आंदोलन तेज होगा। बीडीओ नीतीश कुमार ने बताया कि जनप्रतिनिधियों से बैठक कर समस्या का सामाधान किया जाएगा।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।