एफआरके की कमी से फोर्टीफाइड चावल आपूर्ति की बाध्यता खत्म

Mar 14, 2026 01:43 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बांका
share

जिले में एफआरके की कमी से धीमी पड गई धान खरीद की रफ्तारजिले में एफआरके की कमी से धीमी पड गई धान खरीद की रफ्तार अब तक जिले को महज 20 फीसदी एफआरके ही कर

एफआरके की कमी से फोर्टीफाइड चावल आपूर्ति की बाध्यता खत्म

बांका, निज प्रतिनिधि। सूबे में समय पर निबंधित राईस मिलों को पर्याप्त एफआरके की आपूर्ति नहीं किये जाने से किसानों से न्यूनतम समर्थन मूल्य पर सहकारी समितियों के जरिये किये जाने वाली धान की खरीद की रफ्तार थम गई है। बांका जिले में 31 मार्च तक 1 लाख 31 हजार एमटी धान खरीद का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसमें अब तक 176 सहकारी समितियों के जरिये 16 हजार 726 किसानों से 1 लाख 15 हजार 302 एमटी धान की खरीद की गई है। धान के एवज में अब तक महज 22 हजार 127 एमटी सीएमआर एसएफसी को आपूर्ति की गई है।

फोर्टीफाइड चावल की कम आपूर्ति को देखते हुए खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की ओर से राज्य खाद्य निगम को पोषक चावल (फोर्टीफाइड राइस) आपूर्ति किए जाने की अनिवार्यता पर तत्काल अस्थायी रूप से रोक लगा दी गई है। इसको लेकर पूर्व में ही केंद्र सरकार की ओर से निर्देश जारी किया गया था। इसके बाद सोमवार को इससे संबधित दिशा निर्देश जारी किया गया है। ई सहकारी पोर्टल के माध्यम से ही सीएमआर का भुगतान किया जाएगा। फोर्टीफाइड चावल तैयार करने को लेकर पोषक तत्वों की आपूर्ति नहीं होने के कारण पैक्सों के माध्यम से किसानों से एमएसपी पर धान खरीद की रफ्तार धीमी हो गई थी। जिसको देखते हुए विभागीय स्तर से पत्र जारी होने कके बाद धान की खरीदगी की गति में तेजी आएगी, वहीं किसानों को भी राहत मिलेगी। विभाग के मुताबिक फोर्टीफाइड चावल आपूर्ति करने को लेकर संबंधित एजेंसी द्वारा निबंधित राइस मिल को पोषक चावल (फोर्टीफाइड राइस) की आपूर्ति बहुत कम मात्रा में हो रही थी। इस कारण मिलर द्वारा भी पैक्स से धान नहीं लिया जा रहा था। पैक्स ोदाम में जगह नहीं रहने के कारण किसानों से भी धान खरीद धीमी गति से हो रही थी। पोषक चावल की आूर्ति की अनिवार्यता तत्काल खत्म किए जाने से किसानों से अब धान खरीद में पैक्सों व व्यापार मंडलों को भी सुविधा होगी। सामान्य चावल की आपूर्ति किये जाने को लेकर इसका भंडारण अलग से किए जाने का निर्देश दिया गया है। सीएमआर भंडारण के लिए अधिसूचित गोदाम में आंशिक मात्रा में ही फोर्टीफाइड चावल का भंडारण है तो सामान्य चावल की अलग से स्टेंकिंग की जाएगी। फोर्टीफाइड चावल का त्वरित गति से उठाव किया जयेगा। जबकि मार्च एवं अप्रैल माह में सामान्य चावल का उठाव नहीं किया जयेगा। चालू माह व अप्रैल माह में सामान्य चावल के लिए आरओ निर्गत किया जायेगा। सामान्य चावल की आपूर्ति किए जाने के पर ई सहकारी पोर्टल पर स्वीकार्यता आर्डर अब निर्गत किया जायेगा। केंद्र एवं राज्य सरकार के बीच लंबे समय के मंथन के बाद किसानों से न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान खरीद की तिथि को आगे बढा दिया गया है। अब जिले में 28 फरवरी की जगह 31 मार्च तक एमएसपी पर किसानों से धान की खरीद की जाएगी। जिससे लक्ष्य को हासिल करते हुए अधिक से अधिक किसानों से धान की खरीद की जा सके। यहां धान खरीद से लेकर राज्य खाद्य निगम को सीएमआर (चावल) उपलब्ध कराये जाने तक हर कडी में पेंच है।कहते हैं अधिकारीजिले में एमएसपी पर किसानों से की जाने वाली धान खरीद से चावल तैयार करने के लिए 17 मिलरों को निबंधित किया गया है। जिसे फोर्टीफाइड चावल तैयार कर एसएसफसी को उपलब्ध कराया जाना था। इसके लिए मिलरों को एफआरके उपलब्ध कराये जाने थे। लेकिन सरकार की ओर से पर्याप्त एफआरके उपलब्ध नहीं काराए जाने से धान खरीद की रफ्तार थम गई थी। जिसको देखते हुए सरकार ने मिलरों को सामान्य चावल की आपूर्ति करने का निर्देश जारी किया है। इसके लिए फोर्टीफाइड चावल की अनिवार्यता तत्काल खत्म कर दी गई है।फरहान अख्तर, जिला प्रबंधक, एसएफसी, बांका।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।