ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार बांकाकरंट से एक युवक की मौत

करंट से एक युवक की मौत

शंभूगंज (बांका)। एक संवाददाताशंभूगंज (बांका)। एक संवाददाता थाना क्षेत्र के झखरा गांव के एक युवक की भागलपुर के जगदीशपुर कोला गांव में रविवार...

करंट से एक युवक की मौत
हिन्दुस्तान टीम,बांकाMon, 27 Sep 2021 05:31 AM
ऐप पर पढ़ें

शंभूगंज (बांका)। एक संवाददाता

थाना क्षेत्र के झखरा गांव के एक युवक की भागलपुर के जगदीशपुर कोला गांव में रविवार की अहले सुबह घर का दरवाजा खोलते ही विद्युत करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि बिजली के टूटे तार का किसी तरह दरवाजा से संपर्क हो जाने से घटना हुई है। जहां सुबह नींद खुलने पर ससुराल वाले यह नजारा देख दंग रह गए। मृतक अंजय सिंह (40) पिता स्वर्गीय उमेश प्रसाद सिंह शंभूगंज के झखरा पंचायत स्थित झखरा गांव के रहने वाले हैं। मृतक का शव गांव पहुंचते ही परिजनों में हाहाकार मच गया और गांव में भी मातम छा गया। मृतक की दिव्यांग पत्नी मालती देवी रो - रोकर अचेत हो रही हैं। मृतक का एकलौता संतान शुभम कुमार (17) के आंखों से आंसू सूख गए हैं। इस घाटना से आहत हैं। जहां घर में चाचा पंकज कुमार सिंह, संजय कुमार सिंह एवं भोलू कुमार इस हादसे से सदमे में हैं।

तीन बच्चों की मां प्रेमी संग हुई फरार

पंजवारा(बांका)। निज प्रतिनिधि

थाना क्षेत्र के लखपुरा गांव से एक शादीशुदा महिला का प्रेमी संग फरार होने की घटना सामने आई है। मामले को लेकर महिला के पति ने थाना में रविवार को लिखित शिकायत दर्ज कराई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रेमी संग फरार हुई महिला को तीन बच्चे भी हैं। जिसमें सबसे बड़ी बेटी 21 वर्ष की है। जबकि दूसरा बेटा 17 वर्ष और तीसरा बेटा 13 वर्ष का है। वहीं महिला जिस युवक के साथ फरार हुई है उसका उम्र मात्र 23 वर्ष है। महिला के पति ने पुलिस को दिए गए आवेदन में बताया है कि उसकी पत्नी बीते 25 अगस्त को घर से फरार हो गई है। उसके द्वारा उसकी काफी खोजबीन की गई। इस दौरान उसे पता चला कि उसकी पत्नी को उसके गांव का ही एक युवक भगा ले गया है। पीड़ित पति ने पुलिस से अपनी पत्नी की बरामदगी की गुहार लगाई है। वहीं इस मामले पर थानाध्यक्ष अनिल कुमार साव ने बताया कि थाना क्षेत्र के लखपुरा गांव से एक शादीशुदा महिला के फरार होने का मामला सामने आया है। पति द्वारा दिए गए आवेदन के आलोक में केस दर्ज करते हुए महिला की तलाश शुरू कर दी गई है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें