मारपीट में घायल व्यक्ति की मौत के बाद आरोपी फरार, गांव में पसरा सन्नाटा

Mar 09, 2026 01:58 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बांका
share

अमरपुर (बांका), निज संवाददाता|के बाद एक ओर परिजनों में मातम छाया हुआ है तो गांव के लोग भी इस घटना से हतप्रभ हैं। घटना की जानकारी मिलने पर शनिवार की रा

मारपीट में घायल व्यक्ति की मौत के बाद आरोपी फरार, गांव में पसरा सन्नाटा

अमरपुर (बांका), निज संवाददाता। अमरपुर के मैनमा ओपी अंतर्गत पहाड़पुर गांव में गुरुवार को दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में घायल एक व्यक्ति की मौत के बाद एक ओर परिजनों में मातम छाया हुआ है तो गांव के लोग भी इस घटना से हतप्रभ हैं। घटना की जानकारी मिलने पर शनिवार की रात में एसडीपीओ अमर विश्वास एवं मैनमा ओपी अध्यक्ष अयांश रंजन ने गांव पहुंच कर मामले की छानबीन की। पुलिस ने मृतक के परिजनों से पूछताछ की एवं घटनास्थल का मुआयना किया। मालूम हो कि पिछले गुरुवार को पहाड़पुर गांव में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में दिलीप यादव गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे।

उनकी इलाज के दौरान मायागंज अस्पताल में मौत हो गई थी। मृतक के पुत्र श्रवण कुमार ने बताया कि शादी ब्याह को लेकर पड़ोसी सौरभ कुमार उन लोगों को गाली-गलौज करते रहते थे। गुरुवार को उन लोगों ने मारपीट शुरू कर दी जिसमें उनके पिता जख्मी हो गए थे। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक काफी अच्छे स्वभाव के व्यक्ति थे। उन्हें तीन पुत्र एवं दो पुत्री हैं, उनके दोनों पुत्रियों की शादी हो चुकी है। इस घटना में पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े हो गए हैं। होली के बाद मारपीट में पांच लोग जख्मी हुए लेकिन इसकी भनक तक पुलिस को नहीं लगी। एक व्यक्ति की मौत के बाद पुलिस हरकत में आई। इस संबंध में मैनमा ओपी अध्यक्ष अयांश रंजन ने कहा कि अस्पताल में दिए गए फर्द बयान पर प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।