ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार बांकापेड़ से लटका मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

पेड़ से लटका मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

आनंदपुर ओपी के असुढ़ा गांव में शुक्रवार की सुबह एक युवक का शव पेड़ से रस्सी के सहारे लटका हुआ बरामद किया गया। मृतक असुढ़ा महादलित टोला निवासी नुनेश्वर दास का पुत्र सहदेव दास(25) था। परिजनों ने पुलिस के...

पेड़ से लटका मिला युवक का शव, हत्या की आशंका
हिन्दुस्तान टीम,बांकाSat, 15 Aug 2020 04:03 AM
ऐप पर पढ़ें

आनंदपुर ओपी के असुढ़ा गांव में शुक्रवार की सुबह एक युवक का शव पेड़ से रस्सी के सहारे लटका हुआ बरामद किया गया। मृतक असुढ़ा महादलित टोला निवासी नुनेश्वर दास का पुत्र सहदेव दास(25) था। परिजनों ने पुलिस के समक्ष आत्महत्या की आशंका जाहिर की है। पुलिस मौके पर पहुंची तथा परिजनों से पूछताछ की।

परिजनों ने बताया कि गुरुवार रात सहदेव व पत्नी में खाना खाने के दौरान विवाद हुआ तथा वह बाहर चला गया। सुबह पास के बगीचा में कटहल पेड़ में प्लास्टिक रस्सी से लटका हुआ मिला। परिजन सहित आसपास के गांव के लोग देखने पहुंचे। ओपी पुलिस घटनास्थल पर पहुंच मृतक के पिता नुनेश्वर दास एवं पत्नी बबीता देवी से घटना की जानकारी ली। परिजन सहित ग्रामीणों ने मृतक युवक के बारे में बताया कि कुछ दिनों से मानसिक संतुलन बिगड़ गया था। पिता, मां राधिका देवी, पत्नी बबीता देवी, छोटा पुत्र महादेव दास का रो रो कर बुरा हाल है। पत्नी एवं ग्रामीणों के द्वारा किसी भी प्रकार की लिखित आवेदन नहीं देने पर पुलिस वापस लौट गई। ओपी अध्यक्ष सतीश कुमार ने बताया कि शव को परिजन को सुपुर्द कर दिया गया। मृतक की शादी एक साल पूर्व कटोरिया थाना क्षेत्र के कानी महुआ गांव में हुई थी। पत्नी आठ माह की गर्भवती है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें