Hindi NewsBihar NewsBanka NewsDDC Inspects Degree College and Referral Hospital Ahead of CM Nitish Kumar s Visit
सीएम की संभावित यात्रा को लेकर कटोरिया में तेज हुई प्रशासनिक हलचल

सीएम की संभावित यात्रा को लेकर कटोरिया में तेज हुई प्रशासनिक हलचल

संक्षेप:

डीडीसी ने डिग्री कॉलेज, रेफरल अस्पताल का किया निरीक्षणडीडीसी ने डिग्री कॉलेज, रेफरल अस्पताल का किया निरीक्षण कटोरिया (बांका) निज प्रतिनिधि। सीएम नीतीश

Jan 13, 2026 01:34 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बांका
share Share
Follow Us on

डीडीसी ने डिग्री कॉलेज, रेफरल अस्पताल का किया निरीक्षण कटोरिया (बांका) निज प्रतिनिधि। सीएम नीतीश कुमार की संभावित जिला यात्रा को लेकर कटोरिया सहित पूरे जिले में प्रशासनिक और राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में सोमवार को डीडीसी उपेन्द्र सिंह कटोरिया पहुंचे और संभावित कार्यक्रम स्थलों व प्रमुख विकास परियोजनाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कटोरिया के तेलंगवा स्थित निर्माणाधीन डिग्री कॉलेज तथा कटोरिया रेफरल अस्पताल का निरीक्षण किया। डीडीसी ने तेलंगवा में बन रहे डिग्री कॉलेज का निरीक्षण करते हुए भवन निर्माण की वर्तमान स्थिति की विस्तृत जानकारी ली। मुख्यमंत्री के संभावित आगमन को ध्यान में रखते हुए कॉलेज परिसर में हेलीपैड निर्माण के लिए संभावित स्थल का भी अवलोकन किया गया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

वहीं रेफरल अस्पताल परिसर में निर्माणाधीन नए भवन की प्रगति की समीक्षा की गई। डीडीसी ने संवेदक से निर्माण कार्य पूर्ण होने की संभावित समय-सीमा की जानकारी ली। संभावना जताई जा रही है कि मुख्यमंत्री के संभावित दौरे के दौरान रेफरल अस्पताल के नए भवन का उद्घाटन उनके हाथों कराया जा सकता है। इस दौरान डीडीसी ने अस्पताल प्रबंधक को स्टाफ क्वार्टर के आसपास फैली गंदगी को शीघ्र साफ कराने तथा भवन का रंग-रोगन कर परिसर को स्वच्छ और व्यवस्थित रखने का निर्देश दिए। इससे पूर्व डीडीसी ने लक्ष्मीपुर डैम और रानी महल जैसे अन्य संभावित स्थलों का भी निरीक्षण किया था। उल्लेखनीय है कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आगामी 16 जनवरी से राज्यव्यापी समृद्धि यात्रा पर निकलने वाले हैं। इस यात्रा के तहत मुख्यमंत्री राज्य के सभी जिलों का भ्रमण कर विकास योजनाओं की जमीनी हकीकत का जायजा लेंगे तथा आम जनता से सीधे संवाद करेंगे। इसी कड़ी में जिले में मुख्यमंत्री के संभावित आगमन को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज कर दी गई हैं। हालांकि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की तिथि, स्थल चयन और अंतिम रूपरेखा को लेकर अब तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। इस मौके पर डीपीएम बृजेश कुमार सिंह, सीओ पुष्पा कुमारी, पीओ प्रशांत कुमार, बीपीआरओ उपेंद्र कुमार वर्मा, स्वास्थ्य प्रबंधक अमरेश कुमार, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ मुकेश कुमार आदि मौजूद थे।