डीडीसी ने खेल मैदानों का किया निरीक्षण, काम में तेजी लाने का दिया निर्देश
अमरपुर (बांका), निज संवाददाता|अमरपुर (बांका), निज संवाददाता| अमरपुर एवं शंभूगंज प्रखंड के पंचायतों में बन रहे खेल मैदानों का गुरुवार को डीडीसी अंजनी

अमरपुर (बांका), निज संवाददाता| अमरपुर एवं शंभूगंज प्रखंड के पंचायतों में बन रहे खेल मैदानों का गुरुवार को डीडीसी अंजनी कुमार ने निरीक्षण किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, डीडीसी ने अमरपुर के भरको पंचायत के खेल मैदान तथा बल्लिकित्ता पंचायत के खेल मैदान का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया। खेल मैदान में चल रहे कार्यों की गुणवत्ता देख उन्होंने इसमें आवश्यक सुधार करने का भी निर्देश दिया। इसके बाद डीडीसी शंभूगंज पहुंचे जहां प्रखंड के पशु अस्पताल की मरम्मती का निरीक्षण किया, इस दौरान अस्पताल बंद पाया गया। पशु अस्पताल के डॉक्टर ने बताया कि मालडीह पंचायत में लगे कैंप में हैं। डीडीसी ने मालडीह पंचायत के खेल मैदान का भी निरीक्षण किया। इस दौरान जिला कार्यक्रम पदाधिकारी तथा दोनों प्रखंड के मनरेगा अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।