Banka News: खेसर बाजार में झुका जर्जर बिजली पोल दे रहा हादसे को न्योता

हिन्दुस्तान, बांका
share

Banka News: फुल्लीडुमर (बांका), निज प्रतिनिधि।फुल्लीडुमर (बांका), निज प्रतिनिधि। प्रखंड के खेसर बाजार स्थित मुख्य मार्ग खेसर-तारापुर पथ के शीर्ष पीपल चौक से पूरब

Banka News: खेसर बाजार में झुका जर्जर बिजली पोल दे रहा हादसे को न्योता

Banka News: फुल्लीडुमर (बांका), निज प्रतिनिधि। प्रखंड के खेसर बाजार स्थित मुख्य मार्ग खेसर-तारापुर पथ के शीर्ष पीपल चौक से पूरब जाने वाले ग्रामीण पथ में बिजली का जर्जर पोल झुक जाने से लोगों के लिए खतरा बना हुआ है।

जर्जर पोल का खतरा

सड़क किनारे लगा यह पुराना पोल काफी जर्जर हो चुका है और कभी भी गिरकर बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकता है। इसके बावजूद बिजली विभाग की ओर से अब तक इसे हटाने की पहल नहीं की गई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि पोल के अधिक झुक जाने के कारण मुख्य मार्ग से पूरब जाने वाले पक्के ग्रामीण पथ पर बड़े वाहनों का आवागमन बाधित हो रहा है। इससे सड़क के आसपास बसे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, पोल के समीप सड़क किनारे उगी हरी लताएं बिजली के तारों को छू रही हैं, जिससे करंट प्रवाहित होने और किसी अनहोनी की आशंका बनी हुई है।

नए पोल का स्थिति

लोगों के अनुसार, जर्जर पोल के पास नया बिजली पोल भी लगाया जा चुका है, लेकिन अब तक बिजली कनेक्शन पुराने पोल से हटाकर नए पोल पर स्थानांतरित नहीं किया गया है। ग्रामीणों ने बिजली विभाग से जर्जर पोल को अविलंब हटाकर नए पोल पर कनेक्शन स्थानांतरित करने की मांग की है, ताकि संभावित दुर्घटना का खतरा टल सके और लोगों में बना भय दूर हो सके।

सामान्य प्रश्न

✦क्या खेसर बाजार में जर्जर पोल के कारण कोई खतरा है?−
हाँ, जर्जर पोल झुक जाने से दुर्घटना का खतरा बना हुआ है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsबांकाBanka News: खेसर बाजार में झुका जर्जर बिजली पोल दे रहा हादसे को न्योता