चार दिनों में एक लाख से अधिक की हुई साइबर ठगी
शंभूगंज (बांका ) एक संवाददाता से अधिक की साइबर ठगी हुई है। जिससे आमलोगों में चिंता सताने लगी है। पड़रिया पंचायत गांव के राजेश कुमार ने बताया कि यूको

शंभूगंज (बांका), एक संवाददाता। शंभूगंज थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में साइबर गिरोह एक बार फिर से सक्रिय हो गया है। पिछले चार दिनों से कई लोगों के खाते से एक लाख से अधिक की साइबर ठगी हुई है। जिससे आमलोगों में चिंता सताने लगी है। पड़रिया पंचायत गांव के राजेश कुमार ने बताया कि यूको बैंक कसबा शाखा में 31 मार्च से तीन अप्रैल तक 40 हजार की साइबर ठगी हुई है। जबकि बैंक खाता,आधार सहित अन्य कागजात घर पर है। कसबा के नवल किशोर साह ने 20 हजार, उक्त गांव के संजय साह एवं जगतापुर निवासी आकाश कुमार ने 10 - 10 हजार की साइबर निकासी की बात कहते हुए साइबर थाना में इसकी शिकायत की है।
उपरोक्त सभी लोगों ने आशंका जताया कि हाल के दिनों में जमीन खरीद बिक्री के सिलसिले में अमरपुर रजिस्ट्री कार्यालय गए। वहीं से जमीन केवाला में लिए गए अंगुठे के निशान और आधार नंबर से किसी के द्वारा क्लोन तैयार कर ठगी करने का काम किया है। इस संबंध में यूको बैंक कसबा शाखा के सहायक अनुराग कुमार ने बताया कि शाखा के आधे दर्जन ग्राहकों द्वारा साइबर ठगी की शिकायत की गई है। बताया कि सभी के (एईपीएस) आधार इनेबल्ड पेमेंट सिस्टम द्वारा राशि निकासी हुई है। थानाध्यक्ष राजकुमार प्रसाद ने मामले की जांच करने की बात कही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


