बांका : उद्घाटन मैच में अमरपुर ने मुंगेर को किया पराजित
अमरपुर के भदरिया गांव में शुक्रवार से क्रिकेट टूर्नामेंट की शुरुआत हुई। युवा समाजसेवी प्रशांत कुमार ने उद्घाटन किया। पहले मैच में अमरपुर ने मुंगेर को 62 रनों से हराया। अमरपुर की टीम ने 122 रन बनाये जिसमें राजा ने 40 रन और तीन विकेट लिए। प्रतियोगिता में कई स्थानीय dignitaries भी उपस्थित रहे।

अमरपुर (बांका), निज संवाददाता। अमरपुर के भदरिया गांव के शैलेश बाबा मैदान पर शुक्रवार से क्रिकेट टूर्नामेंट की शुरूआत हुई। टूर्नामेंट का उद्घाटन युवा समाजसेवी प्रशांत कुमार ने किया। इस मौके पर पंसस मनोज शर्मा एवं सरपंच प्रतिनिधि सुरेंद्र शर्मा, विकास भगत एवं राजन भगत मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उद्घाटन मैच अमरपुर एवं मुंगेर के बीच खेला गया। अमरपुर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित आठ ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 122 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। अमरपुर की ओर से राजा ने 40 रनों का योगदान दिया। जवाब में खेलने उतरी मुंगेर की टीम 60 रनों पर ही सभी विकेट खो दिए।
अमरपुर टीम के राजा ने तीन विकेट चटकाए। मैच में विपिन सिंह एवं पवन कुमार पासवान ने अंपायरिंग की जबकि स्कोरिंग युवराज सिंह एवं गुणसागर कुमार ने की। इस मौके पर क्रिकेट कमिटी के अध्यक्ष ललन साह, फंटूस पासवान, सचिव विभीषण पासवान तथा सुबोध पासवान समेत बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


