Hindi NewsBihar NewsBanka NewsCrackdown on Fertilizer Black Market in Amarapur After Newspaper Report
अधिकारियों ने किया खाद दुकानों का निरीक्षण

अधिकारियों ने किया खाद दुकानों का निरीक्षण

संक्षेप:

अमरपुर (बांका), निज संवाददाता|अमरपुर (बांका), निज संवाददाता| अमरपुर प्रखंड क्षेत्र में खाद की कालाबाजारी की खबर हिन्दुस्तान अखबार में छपते ही

Dec 05, 2025 01:42 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बांका
share Share
Follow Us on

अमरपुर (बांका), निज संवाददाता| अमरपुर प्रखंड क्षेत्र में खाद की कालाबाजारी की खबर हिन्दुस्तान अखबार में छपते ही कृषि विभाग के अधिकारियों ने गुरुवार को क्षेत्र के विभिन्न दुकानों की जांच की। मंगलवार को आपके अपने हिन्दुस्तान अखबार में "खाद की कालाबाजारी पर नहीं लग रहा लगाम" शीर्षक से प्रमुखता से खबर प्रकाशित हुई थी। खबर पर संज्ञान लेते हुए सहायक निदेशक (रसायन) कृष्णकांत ने गुरुवार को क्षेत्र के कई खाद दुकानों का औचक निरीक्षण किया तथा दुकान के रजिस्टर, स्टॉक पंजी एवं गोदाम में रखे खाद की बोरियों का मिलान किया। उन्होंने दौना मोड़, सिउड़ी मोड़ समेत अन्य दुकानों में जांच के दौरान दुकानदारों को पॉश मशीन से ही किसानों को सरकारी दर पर खाद देने का सख्त निर्देश दिया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

कुछ दुकानों पर स्टॉक एव दर की तालिका अपडेट नहीं होने पर उन्होंने नाराजगी जताई तथा तालिका को प्रतिदिन अपडेट करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि बोर्ड में रेट एवं स्टॉक की सही जानकारी रहने से किसानों को दिक्कत नहीं होगी। अधिकारी को इस बात की शिकायत मिली कि एक-दो किसान सलाहकार खाद दुकानों से अवैध वसूली कर खाद की कालाबाजारी करने में मदद करते हैं। उन्होंने बीएओ को निर्देश दिया कि कोई भी किसान सलाहकार खाद दुकान का निरीक्षण नहीं करें इसका ध्यान रखें। उन्होंने बताया कि एक किसान सलाहकार कुणाल कुमार पर खाद की कालाबाजारी करने में सहयोग करने के आरोप पर उनसे पूछताछ की गई, उनके द्वारा संतोषजनक जवाब नहीं देने पर उन्हें फटकार लगाते हुए कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई। उन्होंने कहा कि अभी रबी फसल का समय चल रहा है, किसानों को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं हो तथा किसानों को समय पर उचित मूल्य पर खाद मिले इसके लिए विभाग द्वारा प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि दो दिनों बाद फिर से अमरपुर में छापामारी की जाएगी एवं खाद की कालाबाजारी करने वाले दुकानदारों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।