ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार बांकारसीले फलों व ज्यादा पानी का करें सेवन

रसीले फलों व ज्यादा पानी का करें सेवन

प्रखंड क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से भगवान भास्कर का पारा चढ़ने से समूचा क्षेत्र हलकान है। जेठ की गर्मी जाते-जाते अपना तेवर दिखाने में कोई कसर नहीं छोड़ रही...

रसीले फलों व ज्यादा पानी का करें सेवन
हिन्दुस्तान टीम,बांकाMon, 17 Jun 2019 12:39 AM
ऐप पर पढ़ें

प्रखंड क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से भगवान भास्कर का पारा चढ़ने से समूचा क्षेत्र हलकान है। जेठ की गर्मी जाते-जाते अपना तेवर दिखाने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। गर्मी से निजात दिलाने के लिए अब तो मेघ बरसने का इंतजार कर रहे हैं। अगर गर्मी इसी तरह अपना रुख कायम रखी तो लू का कहर जानलेवा भी साबित हो सकती है। रविवार को गर्मी की तपिश और लू से लोग बेहाल रहे। कहीं तापमान 40 डिग्री तो कहीं इसके पार दर्ज किया गया। आलम ऐसा है कि लोगों का सुबह से ही घर से निकलना मुश्किल हो गया। स्थिति ऐसी है मानों आसमान से आग का गोला बरस रहा हो। रही सही कसर उमस ने पूरी कर दी है। रविवार को कटोरिया बाजार का तापमान का पारा 42 डिग्री तक पहुंच गया। न्यूनतम तापमान भी 31 डिग्री से नीचे नहीं उतरा। हालांकि उमस के कारण गरमी इससे भी कहीं ज्यादा महसूस हो रही है। लोग त्राहिमाम कर रहे हैं। बता दें कृषि कैलेंडर के मुताबिक मृगशिरा नक्षत्र चल रहा है। इस नक्षत्र के बारे में प्रचलित है कि इस दौरान गर्मी से बचने के लिए छाया भी छाया ढूंढ़ती है। वहीं बिजली विभाग की लापरवाही से गर्मी के प्रचंड रूप से लोगों को घर में भी चैन नहीं मिलता है। पूरे दिन बिजली भी कहीं छुप जाती है। जबकि देर रात को लो वोल्टेज के साथ वापस आने पर आंखमिचौली जारी रहती है। इधर सुबह होते ही गर्म हवा के थपेड़े लोगों में सिहरन पैदा कर रहे है। हाल यह है कि सुबह 7 बजे तापमान 30 डिग्री पर है। वहीं 11 बजे यह 40 डिग्री तक पहुंच जाता है। लू इस कदर चल रही है जैसे भट्ठी से आग की लौ निकल रही हो। गर्मी ने पिछले कई वर्षों का रिकार्ड तोड़ दिया है। रात में भी राहत नहीं मिल रही है। रात 8 बजे तक हाल यह है कि गर्म हवा चलती रहती है। लोगों के घरों के कमरों से धधक सी निकल रही है। जिस कारण बेचैनी सी रहती है। शरीर का तापमान 37 डिग्री बनाए रखना जरूरीरेफरल अस्पताल के प्रशासनिक पदाधिकारी डॉ. विनोद कुमार ने बताया कि गर्मी में शरीर का तापमान 37 डिग्री तक बनाए रखना जरूरी होता है। ऐसे में रसदार फल व ज्यादा मात्रा में पानी का सेवन लोगों की मदद करता है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में अभी तक किसी को लू लगने की शिकायत नहीं मिली है। बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम लगातार क्षेत्र में घूमकर लोगों को गर्मी से बचने की उपाय बता रही है। उन्होंने सभी को गर्मी में घर से निकलने से बचने की सलाह दी। वहीं फील्ड वर्क वालों को अपने पूरे शरीर को ढक कर निकलने तथा साथ में छाता एवं पानी रखने की सलाह दी। कहा कि धूप में सिर को हमेशा ढ़ककर रखना चाहिए ताकि हीट स्ट्रोक नहीं हो। साथ ही समय-समय पर नींबू पानी पीना चाहिए।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें