Hindi NewsBihar NewsBanka NewsCongress Criticizes Renaming of MGNREGA to BBG Ramji Launches Awareness Campaign
सरकार ने  मजदूरों को उनके अधिकारों से वंचित रखने का भी खेल शुरू कर दिया: कांग्रेस

सरकार ने मजदूरों को उनके अधिकारों से वंचित रखने का भी खेल शुरू कर दिया: कांग्रेस

संक्षेप:

कांग्रेस आज रखेग उपवासकांग्रेस आज रखेग उपवास बांका, निज संवाददाता। देश के सदन में मनरेगा यानि महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना का

Jan 11, 2026 02:12 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बांका
share Share
Follow Us on

बांका, निज संवाददाता। देश के सदन में मनरेगा यानि महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना का नाम बदलकर बीबी जी राम जी किए जाने को लेकर शनिवार को बांका में कांग्रेस जिलाध्यक्ष कंचना सिंह की अध्यक्षता में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई थी। मौके पर कांग्रेस के इबीसी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष शशिभूषण पंडित ने कहा कि यह सरकार जो केवल योजनाओं का नाम बदलना जानती है,वो अब मजदूरों को उनके अधिकारों से वंचित रखने का भी खेल शुरू कर दिया है। पहले जो मनरेगा मजदूरों को साल में न्यूनतम 100 दिन रोजगार देने की कानूनी गारंटी देती थी,उसे अब खत्म कर दिया गया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

जिलाध्यक्ष कंचना सिंह ने कहा कि यह सरकार लोकप्रिय है और लंबे समय से सत्ता में है, इसके वाबजूद केवल विकास के बदले विनाश करने पर उतारू है। इसलिए मजदूरों को जो न्यूनतम मजदूरी का हक मिल रहा था उसे छीनकर इस योजना को गर्त में ले जाकर बंद करना चाहती है उसी दिशा में यह नाम बदलने का पहला कदम है जिसे कांग्रेस कतई बर्दाश्त नही करेगी। इस नए योजना बीबी जी राम जी के विरोध में कांग्रेस पार्टी लगातार 25 जनवरी तक गांव गांव में जागरूकता अभियान चलाएगी ताकि सरकार के नापाक मंसूबे को उजागर किया जा सके। रविवार को पार्टी के नेताओं द्वारा प्रतीकात्मक विरोध के रूप में आंबेडकर चौक पर उपवास कार्यक्रम रखा जायेगा। इस दौरान कांग्रेस के उपाध्यक्ष विभूति सिंह,लक्ष्मण सिंह महेश्वरी यादव, आनंदी यादव,राजेश सिंह समेत कई अन्य नेता मौजूद थे। वहीं दूसरी ओर जिला कांग्रेस कमिटी के जिला संयोजक विनय कापरी के नेतृत्व में प्रेस वार्ता आयोजित कर मनरेगा का नाम बदलने को लेकर वक्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा जो मनरेगा का नाम बदला गया है, यह महात्मा गांधी के नाम को नहीं बदला गया है,बल्कि उनके अस्तित्व को मिटाने की साजिश है,जिसका सभी कांग्रेसी निंदा करते हैं।