ठंड में हुआ इजाफा, छा रहा घना कोहरा
12 डिग्री के करीब पहुंचा तापमान 12 डिग्री के करीब पहुंचा तापमान ओस की बूंद से लोग हो रहे परेशान बांका। हिन्दुस्तान प्रतिनिधि जिले में ठंड के साथ कोहरे का

बांका। हिन्दुस्तान प्रतिनिधि जिले में ठंड के साथ कोहरे का सितम जारी है। अब धीरे-धीरे कोहरा भी बढ़ता जा रहा है। रात के समय सर्द हवाएं चलने के साथ ही कोहरे का असर देखने को मिल रहा है। शहरी इलाकों की तुलना में ग्रामीण क्षेत्र में ज्यादा ठंड और कोहरा पड़ रहा है। वहीं, जैसे-जैसे दिसंबर महीना बीत रहा है, वैसे-वैसे तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। जिले में न्यूनतम तापमान 12 से 13 डिग्री सेल्सियस के आसपास तक लुढ़क चुका है। बांका कृषि विज्ञान केन्द्र के मौसम वैज्ञानिक के अनुसार, 11 दिसंबर में मौसम साफ रह सकता है। हालांकि, इस अवधि में कोहरा छाया रहेगा। इसी कदर 12 से 18 दिसंबर तक एक ओर जहां तापमान में गिरावट रहेगी। वहीं दूसरी ओर कोहरे की धुंध बनी रहेगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


